• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ₹46 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से खरीदें

₹46 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से खरीदें

Samsung के बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S26+ पर डिस्काउंट मिल रहा है।

₹46 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से खरीदें
विज्ञापन

50 मेगापिक्सल कैमरा और 4,900mAh की बैटरी वाला Samsung Galaxy S26+ अमेजन पर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस फोन को इस साल की शुरुआत में फरवरी में लॉन्च किया गया था। सैमसंग की फ्लैगशिप सीरीज में बड़ी डिस्प्ले वाला यह फोन अपनी लॉन्च कीमत से करीबन ₹45 हजार सस्ता मिल रहा है। इस फोन में 6.7 इंच की डिस्प्ले का साथ एक्सिनोस 2600 प्रोसेसर दिया गया है। आइए Galaxy S26+ पर मिलने वाले ऑफर से डील और डिस्काउंट आदि के बारे में विस्तार से  जानते हैं।

Samsung Galaxy S26+ Price & Offers

Samsung Galaxy S26+ का 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट ₹99,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि भारत ₹1,39,999 में लॉन्च किया गया था। ई-कॉमर्स साइट पर एसबीआई या आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर ₹6500 इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹93,499 हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन ₹46,500 सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy S26+ Features

Samsung Galaxy S26+ में 6.7 इंच डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x3120 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 प्रोटेक्शन से लैस है। Samsung के इस फोन में कंपनी का इन हाउस डेका कोर एक्सिनोस 2600 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड वनयूआई 8.5 पर काम करता है।

Galaxy S26+ के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा, f/2.4 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है।

इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है।  कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, ग्लोनास, गैलीलियो, जीपीएस, क्यूजेडएसएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। सिक्योरिटी के लिए Galaxy S26+ में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Galaxy S26+ में 4,900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Galaxy S26+ की लंबाई 158.4 मिमी, चौड़ाई 75.8 मिमी, मोटाई 7.3 मिमी और वजन 190 ग्राम है।\


  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Consistent flagship-level performance
  • Premium build quality with slim, balanced design
  • Clean UI and Long-term software support
  • Good middle-ground option for users wanting size without Ultra bulk
  • कमियां
  • Minimal upgrades over the previous generation
  • Same camera hardware reused yet again
  • Charging speeds still lag behind competitors
  • Price increase hurts overall value
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 2600
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4900 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1440x3120 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Galaxy S26, Offers Samsung Galaxy S26, Amazon
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹46 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से खरीदें
  2. ₹4000 सस्ता मिल रहा Realme का 50MP Sony कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. सिर्फ 1,000 हजार में दूर हो जाएगी ठंड, फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ये 5 रूम हीटर
  4. Nvidia की अंतरिम सीईओ कोलेट क्रेस्स कौन हैं? जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद मिला पद
  5. Microsoft की सर्विस हुईं ठप, लाखों यूजर्स ने की शिकायत, दुनिया भर में रुक गया काम
  6. दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
  7. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
  8. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
  9. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  10. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »