WhatsApp एंड्रॉयड ऐप में आया 'म्यूट' बटन, ऐसे करेगा काम...

पिछले हफ्ते खबर आई थी कि WhatsApp पर 'Mark as Read' और 'Mute' बटन की टेस्टिंग शुरू हो गई है। इन फीचर के आ जाने के बाद यूज़र नए व्हाट्सऐप मैसेज आने पर नोटिफिकेशन्स पैनल से ही ज़रूरी एक्शन ले पाएंगे।

WhatsApp एंड्रॉयड ऐप में आया 'म्यूट' बटन, ऐसे करेगा काम...
ख़ास बातें
  • किसी भी कॉन्टेक्ट से 51 से ज़्यादा मैसेज मिलने पर एक्टिव हो जाएगा यह बटन
  • अभी यह फीचर WhatsApp एंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्ज़न का हिस्सा है
  • WhatsApp द्वारा स्टीकर प्रिव्यू जारी किया गया है
विज्ञापन
पिछले हफ्ते खबर आई थी कि WhatsApp पर 'Mark as Read' और 'Mute' बटन की टेस्टिंग शुरू हो गई है। इन फीचर के आ जाने के बाद यूज़र नए व्हाट्सऐप मैसेज आने पर नोटिफिकेशन्स पैनल से ही ज़रूरी एक्शन ले पाएंगे। अब फेसबुक के इस इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने अपने लेटेस्ट व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा ऐप पर म्यूट बटन को एक्टिव कर दिया है। आप जैसे ही किसी कॉन्टेक्ट से 51 से ज़्यादा मैसेज रिसीव करेंगे, यह बटन नोटिफिकेशन्स में एक्टिव हो जाएगा। दूसरी तरफ, WhatsApp द्वारा अपने प्लेटफॉर्म पर स्टीकर्स की टेस्टिंग शुरू करने के लिए स्टीकर प्रिव्यू जोड़ने की खबर है। गौर करने वाली बात है कि फेसबुक के एफ8 डेवलपर कॉन्फ्रेंस में पहली बार WhatsApp पर जल्द ही स्टीकर्स लाए जाने की जानकारी दी गई थी।

व्हाट्सऐप में म्यूट बटन की बात करें तो इसे एंड्रॉयड यूज़र एक वक्त पर किसी भी कॉन्टेक्ट से 51 से ज़्यादा मैसेज मिलने पर इस्तेमाल में ला सकते हैं। आप इसकी मदद से उस यूज़र के मैसेज को म्यूट कर पाएंगे और ऐसा करने के लिए व्हाट्सऐप को खोलना भी नहीं पड़ेगा। यह नोटिफिकेशन्स पैनल से ही संभव हो जाएगा। इसे नोटिफिकेशन पैनल में 'Reply To' बटन के बगल में जगह मिली है।
 
whatsapp

 WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, Mute बटन WhatsApp बीटा वर्ज़न 2.18.216 का हिस्सा है। हालांकि, गैजेट्स 360 ने पाया कि यह बटन नए व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न पर भी मौज़ूद है। हम इस फीचर को WhatsApp बीटा वर्ज़न 2.18.218 पर इस्तेमाल कर सके। लेटेस्ट बीटा वर्ज़न को गूगल प्ले से डाउनलोड किया जा सकता है।

म्यूट बटन को व्हाट्सऐप बीटा एंड्रॉयड ऐप इस्तेमाल करने वाले हर शख्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। लेकिन मार्क एज़ रेड बटन को अभी बीटा टेस्टर्स के लिए नहीं रिलीज किया गया है। व्हाट्सऐपबीटाइंफो का दावा है कि Mark as Read बटन की मदद से यूज़र नोटिफिकेशन पैनल से ही किसी भी मैसेज को रेड मार्क कर सकते हैं। इसके लिए भी WhatsApp को खोलने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

म्यूट बटन को रोलआउट किए जाने के साथ WhatsApp द्वारा स्टीकर प्रिव्यू जारी किया गया है। WABetaInfo की मानें तो यह WhatsApp बीटा वर्ज़न 2.18.218 का हिस्सा है, लेकिन स्टीकर्स को आने वाले समय में आम यूज़र के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी बताया गया है कि अपडेटेड स्टीकर पैक के बारे में जानकारी '+' बटन पर ग्रीन डॉट के ज़रिए दी जाएगी। इसके अलावा एक अपडेट बटन होगा जिसकी मदद से यूज़र एक बार टैप करके किसी स्टीकर पैक को एक साथ डाउनलोड कर पाएंगे।
 
whatsapp

WABetaInfo के ट्वीट में दो स्टीकर पैक्स नज़र आ रहे हैं। ये हैं Bibimbap Friends और Unchi & Rollie। संभव हैं कि ये शुरुआती लॉन्च का हिस्सा हों। हो सकता है कि WhatsApp पर स्टीकर्स सीधे Facebook Messenger से लाए जाएं। आखिरकार दोनों ही ऐप एक ही कंपनी के हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp for Android, WhatsApp
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »