• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp पर भेजा मेसेज जब चाहे कर सकेंगे डिलीट, खत्‍म हो सकती है टाइम लिमिट

WhatsApp पर भेजा मेसेज जब चाहे कर सकेंगे डिलीट, खत्‍म हो सकती है टाइम लिमिट

खबरें हैं कि WhatsApp इस फीचर की टाइम लिमि‍ट को बढ़ाने पर काम कर रहा है।

WhatsApp पर भेजा मेसेज जब चाहे कर सकेंगे डिलीट, खत्‍म हो सकती है टाइम लिमिट

WhatsApp ने 'Delete for everyone' फीचर को 2017 में जारी किया था

ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप ने मेसेज डिलीट सर्विस को 2017 में पेश किया था
  • शुरुआत में 'delete for everyone' फीचर के ल‍िए सात मिनट की टाइमलाइन थी
  • बाद में इसे एक घंटे किया और अब अनिश्चितकाल तक बढ़ाने की तैयारी है
विज्ञापन
व्हाट्सऐप के 'delete for everyone' फीचर का इस्‍तेमाल आप भी करते होंगे। इससे जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आ रही है। खबरें हैं कि व्हाट्सऐप इस फीचर की टाइम लिमि‍ट को बढ़ाने पर काम कर रहा है। वहीं, एक और रिपोर्ट से पता चला है कि फेसबुक (मेटा) की इंस्‍टेंट मेसेजिंग सर्विस एक नया व‍ि‍डियो प्‍लेबैक इंटरफेस शुरू करने पर काम कर रही है। इसे उन iOS डिवाइस के लिए लाया जा सकता है, ज‍िनसे इंस्‍टाग्राम, यूट्यूब और ऐसे बाकी प्‍लैटफॉर्म्‍स पर विडियो शेयर किए जाते हैं। व्हाट्सऐप ने मेसेज डिलीट सर्विस को 2017 में पेश किया था। शुरुआत में 'delete for everyone' फीचर के ल‍िए सात मिनट की टाइमलाइन थी, यानी मेसेज भेजने के बाद अगर उसे डिलीट करना है, तो यह काम सात मिनट में करना होता था। बाद में इस टाइमलाइन को बढ़ाकर एक घंटे से भी ज्‍यादा कर दिया गया था। 

व्हाट्सऐप फीचर्स को ट्रैक करने वाले WABetaInfo ने व्हाट्सऐप फॉर एंड्रॉयड बीटा v2.21.23.1 से मिली डिटेल्‍स के बाद रिपोर्ट किया है कि 'डिलीट फॉर एवरीवन' फीचर की टाइम लि‍मि‍ट को 4,096 सेकंड से अनिश्चित काल तक बढ़ाया जा सकता है। 4,096 सेकंड की टाइम लिमिट को 2018 में पेश किया गया था। WABetaInfo को मिली जानकारी के मुताबिक यह फीचर डिवेलप हो रहा है और इसकी रिलीज टाइमलाइन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। 

'डिलीट फॉर एवरीवन' फीचर को पहली बार 2017 में पेश किया गया था। इसे इस्‍तेमाल करने के लिए तब सात मिनट मिलते थे। यह फीचर यूजर्स को पर्सनल और ग्रुप चैट से मेसेज डिलीट करने की सुविधा देता है। एक बार जब कोई मेसेज डिलीट कर द‍िया जाता है तो उससे जुड़ी जानकारी चैट विंडो में भी दिखाई देती है, कुछ इस तरह से-  This message was deleted

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, Delete for Everyone, Meta, Instagram

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »