• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp पर चैट करने का बदला अंदाज, ऐसे करें एनिमेटेड स्टीकर्स इस्तेमाल

WhatsApp पर चैट करने का बदला अंदाज, ऐसे करें एनिमेटेड स्टीकर्स इस्तेमाल

एंड्रॉयड WhatsApp और आईओएस WhatsApp, दोनों के लिए जो नए एनिमेटेड स्टीकर्स पेश किए गए हैं, उनमें Rico's Sweet Life, Playful Piyomaru, Bright Days, Moody Foodies, और Chummy Chum Chums आदि शामिल हैं।

WhatsApp पर चैट करने का बदला अंदाज, ऐसे करें एनिमेटेड स्टीकर्स इस्तेमाल

WhatsApp यूज़र्स को लंबे समय से था इस फीचर का इंतज़ार

ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड फोन में WhatsApp v2.20194.16 वर्ज़न पर काम करेंगे एनिमेटेड स्टीक
  • आईफोन के WhatsApp v2.20.70 वर्ज़न पर एनिमेटेड स्टीकर्स करेंगे काम
  • WhatsApp Web पर मिलेगी एनिमेटेड स्टीकर्स की सुविधा
विज्ञापन
WhatsApp ने अपने Android और iOS यूज़र्स के लिए एनिमेटड स्टीकर्स रोलआउट करना शुरू कर दिया है। आपको ये नए एनिमिटेड स्टीकर्स इन-ऐप स्टीकर्स स्टोर पर रेगुलर स्टीकर पैक के साथ दिखेंगे। इस एनिमेटिड स्टीकर पैक के साथ आपको एक प्ले बटन दिखेगा, जो इन्हें रेलुगर स्टीकर्स से अलग बनाता है। बता दें कि एंड्रॉयड के साथ आईओएस प्लेटफॉर्म पर व्हाट्सऐप के लिए नए एनिमेटिड स्टीकर्स पेश किए गए हैं, उनमें Rico's Sweet Life, Playful Piyomaru, Bright Days, Moody Foodies, और Chummy Chum Chums आदि शामिल हैं। मोबाइल ऐप के साथ-साथ ये एनिमेटिड स्टीकर्स डेस्कटॉप व्हाट्सऐप के लिए भी ज़ारी किए गए हैं।
 

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने ट्विटर के जरिए एनिमेटेड स्टीकर्स के रोलआउट होने की जानकारी दी। यदि आप भी इन नए एनिमेटेड स्टीकर्स को देखना चाहते हैं या फिर इनका इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि आपका व्हाट्सऐप लेटेस्ट वर्ज़न पर काम कर रहा हो। यह फीचर एंड्रॉयड के व्हाट्सऐप वर्ज़न v2.20194.16 पर काम करेगा और आईओएस के व्हाट्सऐप v2.20.70 वर्ज़न पर। अगर आपका व्हाट्सऐप अपडेट नहीं है, तो तुरंत इसको अपडेट करें। अपडेट की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद जब भी आप व्हाट्सऐप को ओपन करेंगे, तो आपको चैट के निचले हिस्से पर इमोजी आइकन में 'स्टीकर्स' का विकल्प दिखेगा।
 
whatsapp
 

WhatsApp chat में एनिमेटेड स्टीकर्स को शामिल करने के लिए फॉलो करें यह स्टेप्स-

1. जिन्हें आप एनिमेटेड स्टीकर्स भेजना चाहते हैं, उनकी चैट विंडो ओपन करें।

2. चैट सेक्शन के सबसे नीचे इमोजी आइकन पर क्लिक करें, जहां आपको स्टीकर्स का विकल्प चुनना होगा। स्टीकर सेक्शन के सबसे अंत में आपको ‘+' आइकन दिखेगा, इस पर टैप करें।

3. इसके बाद बिल्ट-इन स्टीकर स्टोर खुल जाएगा, जिसमें व्हाट्सऐप के स्टीकर पैक्स को लिस्ट किया गया है।

4. अब आप नोटिस करेंगे कि ऊपर दिए नए स्टीकर पैक को ‘All Stickers' लिस्ट में जोड़ा गया है, जो प्ले बटन के साथ आते हैं। यह रेगुलर स्टीकर्स से थोड़े अलग हैं।

5. अब आप जिस पैक को भी डाउनलोड व देखना चाहते हैं, उन पर क्लिक करें।

6. स्टीकर्स प्रिव्यू करने के बाद अब स्टीकर्स डाउनलोड करने के लिए ‘Download' विकल्प पर क्लिक करें।

7. इसके बाद डाउनलोड किए स्टीकर्स आपके स्टीकर्स सेक्शन में शामिल हो जाएंगे, जिनका इस्तेमाल आप अपनी चैट में कर सकते हैं।

ये स्टीकर्स चैट में केवल एक बार प्ले होंगे, अगर आपको एनिमेटेड स्टीकर्स को फिर से चलाना है तो आपको चैट स्क्रोल-अप व स्कोल-डाउन करनी होगी। बाय डिफॉल्ट एनिमेटेड स्टीकर्स केवल एक बार प्ले होते हैं और फिर रुक जाते हैं। एक बार मोबाइल ऐप में स्टीकर्स डाउनलोड करने के बाद यह उसके डेस्कटॉप वर्ज़न में भी दिखने लगते है। बता दें, व्हाट्सऐप डेस्कटॉप में स्टीकर्स डाउनलोड करने का विकल्प नहीं है। इसके अलावा व्हाट्सऐप फिलहाल थर्ड-पार्टी स्टीकर्स को सपोर्ट नहीं कर रहा है। हमने दूसरे ऐप्स के माध्यम से स्टीकर्स डाउनलोड करने की कोशिश भी की लेकिन हो नहीं पाया।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  2. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  5. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  6. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  7. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  8. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  10. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »