• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • UPI Scam: तेजी से बढ़ रहे हैं UPI स्कैम, दिल्ली पुलिस ने शेयर किए बचने के तरीके

UPI Scam: तेजी से बढ़ रहे हैं UPI स्कैम, दिल्ली पुलिस ने शेयर किए बचने के तरीके

स्कैमर्स द्वारा पीढ़ित को नकली UPI QR कोड भेजा जाता है, जो उन्हें गलत वेबसाइट्स या ऐप्स तक ले जाते हैं। ये वेब या ऐप इस तरह डिजाइन की गई होती हैं कि यहां यूजर की फाइनेंशियल डिटेल्स को चुरा लिया जाता है।

UPI Scam: तेजी से बढ़ रहे हैं UPI स्कैम, दिल्ली पुलिस ने शेयर किए बचने के तरीके

Photo Credit: Unsplash

UPI स्कैम ने तेजी पकड़ ली है, जिसके चलते सरकारी एजेंसियां लोगों को सतर्क रहने के लिए कह रही हैं

ख़ास बातें
  • 2024 की पहली छमाही में दिल्ली में बड़ी संख्या में UPI स्कैम रिपोर्ट हुए
  • इस साल जून तक 25,924 UPI से जुड़ी शिकायतें दर्ज की गईं
  • UPI से जुड़े घोटालों में पैसे चुराने के लिए कई तरीके इस्तेमाल होते हैं
विज्ञापन
UPI स्कैम ने तेजी पकड़ ली है, जिसके चलते सरकारी एजेंसियां लोगों को सतर्क रहने के लिए कह रही है और उन्हें जागरुक करने के विभिन्न प्रयासों में लगी है। पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन पेमेंट्स का दायरा तेजी से बढ़ा है। इसी साल मई में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ट्रांजैक्शंस ने रिकॉर्ड बनाया था, जिसमें 14.04 अरब UPI ट्रांजैक्शंस हुई, जिनकी वैल्यू लगभग 20.45 लाख करोड़ डॉलर थी। यही कारण है कि दिल्ली पुलिस ने लोगों को सावधान रहने के लिए भी कहा है। डिपार्टमेंट ने UPI से जुड़े फ्रॉड से बचने के कुछ तरीकों को भी शेयर किया है।

टीओआई के अनुसार, 2024 की पहली छमाही में राजधानी दिल्ली में बहुत बड़ी संख्या में UPI से संबंधित फाइनेंशियल स्कैम हुए।  पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जून तक 25,924 UPI से जुड़ी शिकायतें दर्ज की गईं। रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि UPI से जुड़े घोटालों में पैसे चुराने के लिए कई तरीके इस्तेमाल होते हैं, जैसे नकली पेमेंट स्क्रीनशॉट, नकली UPI QR कोड्स, स्क्रीन मॉनिटरिंग ऐप्स आदि। चलिए आपको सभी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Fake UPI QR Codes: स्कैमर्स द्वारा पीढ़ित को नकली UPI QR कोड भेजा जाता है, जो उन्हें गलत वेबसाइट्स या ऐप्स तक ले जाते हैं। ये वेब या ऐप इस तरह डिजाइन की गई होती हैं कि यहां यूजर की फाइनेंशियल डिटेल्स को चुरा लिया जाता है।

Screen Monitoring Apps: कई ऐप्स ऐसे होते हैं, जो उन डिवाइस का एक्सेस स्कैमर्स या हैकर्स को दिला सकते हैं, जिनमें वो ऐप्स इंस्टॉल किए गए हो। ये ऐप्स डिवाइस के स्क्रीन पर चल रही सभी एक्टिविटी को रिकॉर्ड करते हैं या डिवाइस पर चल रही एक्टिविटी को स्कैमर्स द्वारा लाइव देखा जा सकता है और ऐसे में यूजर की फाइनेंशियल डिटेल्स, OTP या पिन स्कैमर्स के हाथ लग सकता है।

Collect Request: स्कैमर्स टार्गेट को किसी भी UPI ऐप के जरिए पैसों की एक रिक्वेस्ट भेजते हैं। वे टार्गेट को बर्गलाते हैं और उस रिक्वेस्ट को निष्पादित कराते हैं।

"Friend in Need" Scam: इस स्कैम में स्कैमर्स टार्गेट को उसका कोई दूर का दोस्त या उसका रिश्तेदार बताता है और इस तरह बात करता है मानों वो किसी इमर्जेंसी में फंसा हो और मदद के लिए जल्द से जल्द पैसे भेजने को कहता है। ऐसे में लोग जल्दबाजी में बिना सोचे-समझे या उस व्यक्ति की पहचान वैरिफाई किए पैसे ट्रांसफर कर देते हैं।

Fake Payment Screenshots: इसमें स्कैमर्स एक नकली ट्रांजेक्शन स्क्रीनशॉट बनाते हैं और टार्गेट को यह कहते हुए दिखाते हैं कि उन्होंने उसे गलती से ज्यादा पैसे भेज दिए हैं। इसके बाद वे टार्गेट को उस पैसे को वापस भेजने के लिए कहते हैं।

दिल्ली पुलिस ने UPI सर्विस इस्तेमाल करने वालों से अनुरोध किया है कि इस तरह के स्कैम से बचें और उन्हें इससे बचने के तरीके भी बताए हैं।

पुलिस के अनुसार, किसी भी ट्रांजेक्शन को सीधे UPI ऐप के जरिए वैरिफाई करें। किसी दोस्त या परिवार के सदस्य द्वारा पैसे मांगने पर उस व्यक्ति की पहचान को वैरिफाई करें। इसके लिए आप उस कॉल को काट कर सीधा खुद से उस दोस्त या परिवार के सदस्य के नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, जल्दबाजी में किसी QR कोड को स्कैन कर पैसे न भेजें, बल्कि QR स्कैन करने के बाद मर्चेंट के नाम को ध्यान से देखें और उसके बाद ही पेमेंट करें। इसके अलावा, अपना पिन या OTP जैसी संवेदनशील जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। बैंक या कोई भी फाइनेंशियल सर्विस अपने ग्राहकों या यूजर्स से कभी भी इस तरह की जानकारी नहीं लेते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UPI, UPI scam, Delhi Police, Delhi Police UPI Scam
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »