• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • फैज़ल सिद्दकी का अकाउंट सस्पेंड करने से नहीं बनी बात, TikTok ऐप की रेटिंग अब 1 होने के कगार पर

फैज़ल सिद्दकी का अकाउंट सस्पेंड करने से नहीं बनी बात, TikTok ऐप की रेटिंग अब 1 होने के कगार पर

TikTok को अब तक गूगल प्ले स्टोर पर 27 मिलियन लोग अपनी रेटिंग दे चुके हैं, सबसे ज्यादा लोगों ने इस ऐप को महज 1 रेटिंग दी है। इससे पहले मंगलवार को लिखी खबर में यह रेटिंग 2 थी।

फैज़ल सिद्दकी का अकाउंट सस्पेंड करने से नहीं बनी बात, TikTok ऐप की रेटिंग अब 1 होने के कगार पर

फैज़ल सिद्दिकी के विवादित वीडियो के बाद बढ़ा विवाद

ख़ास बातें
  • गूगल प्ले पर TikTok को मिली ज्यादातर 1 रेटिंग
  • फैज़ल सिद्दकी के टिकटॉक वीडियो की वजह से बढ़ा विवाद
  • टिकटॉक को बैन करने की उठ रही है मांग
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से विवादों में घिरे TikTok App की रेटिंग लगातार घटती जा रही है। अभी मंगलवार को ही हमने बताया था टिकटॉक की रेटिंग 4.5 से घटकर 2 हो गई है। अब महज एक दिन के अंदर ही यह रेटिंग 1 के आसपास पहुंच गई है। जी हां, ताजा गूगल प्ले स्टोर रेटिंग का रूख करें, तो दृश्य चौंका देने वाला है। कल तक जो ऐप फेसबुक व इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स को पछाड़ने का दम रख रहा था, अब अचानक ही यूज़र्स इसे प्ले स्टोर पर खराब फीडबैक दे रहे हैं। इसके पीछे की वजह है पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया साइट्स पर वायरल हो रहा फैज़ल सिद्दकी का टिकटॉक वीडियो, जिसमें उन पर 'एसिड अटैक' जैसे संगीन जुर्म को ग्लैमराइज़ करने का आरोप लगा था। हालांकि, मामला तूल पकड़ते देख ही फैज़ल सिद्दकी ने वीडियो अपने टिकटॉक अकाउंट से डिलीट तो कर दिया, लेकिन इसे दुनिया की नज़रों से नहीं बचा सके। जिसके परिणाम स्वरूप अब न केवल उनका वीडियो ब्लॉक कर दिया गया है बल्कि उनके अकाउंट तक को सस्पेंड कर दिया गया है।

हालांकि, फैज़ल से बड़ा नुकसान टिकटॉक ऐप को हुआ है, जिसको लगातार फैन्स से नेगेटिव रिव्यू मिल रहे हैं और इसको बैन करने की मांग की जा रही है। इन सभी कारणों की वजह से अब इस ऐप की रेटिंग भी 4.5 से 1 के पास पहुंच गई है।

TikTok को अब तक गूगल प्ले स्टोर पर 26 मिलियन लोग अपनी रेटिंग दे चुके हैं, सबसे ज्यादा लोगों ने इस ऐप को महज 1 रेटिंग दी है। इससे पहले मंगलवार को लिखी खबर में यह रेटिंग 2 थी।
 

क्या था फैज़ल सिद्दकी की TikTok वीडियो में?

फैज़ल सिद्दिकी के इस TikTok वीडियो में वह एक लड़की पर पानी फेंकते दिख रहे हैं, पानी फेंकते ही वीडियो में वो लड़की अलग से मेकअप में नज़र आ रही है, जो कि एसिड अटैक होने के बाद से निशानों का इशारा दे रहे हैं। जिसके बाद ही लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और एसिड अटैक जैसे संगीन जुर्म को प्रमोट करने के आरोप में टिकटॉक ऐप को बैन करवाने की मांग करने लगे।

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राष्‍ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए TikTok India और महाराष्ट्र पुलिस को तुरंत इसके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। टिकटॉक ने भी बाद में वीडियो और क्रिएटर दोनों को ही ऐप पर बैन कर दिया।

TikTok ने अपने बयान में कहा, "टिकटॉक पर लोगों को सुरक्षित रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पॉलिसी के अनुसार, हम ऐसे कॉन्टेंट की अनुमति नहीं देते हैं जो दूसरों की सुरक्षा को जोखिम में डालता है, शारीरिक हिंसा को बढ़ावा देता है या फिर महिलाओं के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देता है। यह वीडियो हमारे दिशानिर्देशों का उल्लंघन करता है। हमने उस कॉन्टेंट को डिलीट कर दिया है, अकाउंट को भी बैन कर दिया गया है, और कानूनी एजेंसियों के साथ मिलकर काम भी किया जा रहा है।
 

YOUTUBE VS TIK-TOK की जंग की वजह से भी निशाने पर है टिकटॉक-

हालांकि, इससे इत्तर एक और कारण है जिस वजह से टिक-टॉक पिछले कुछ समय से आलोचनाओं में घिरा हुआ था, वो है YOUTUBE VS TIK-TOK मुद्दा। दरअसल, टिकटॉक के एक अन्य मशहूर क्रिएटर ने अपनी टिकटॉक वीडियो में कहा था कि टिकटॉक का कॉन्टेंट यूट्यूब वीडियो से ज्यादा बेहतर और इंटरटेनिंग होता है। जिसके बाद से ही यूट्यूबर्स द्वारा उनकी हर तरफ से आलोचना होने लगी। लेकिन इस मुद्दे ने ज़ोर तब पकड़ा जब मशहूर यूट्यूबर कैरी मिनाटी ने अपने रोस्ट वीडियो में सभी टिकटॉकर्स को आड़े हाथों लिया और उनको जमकर रोस्ट किया। तब से ही यूट्यूबर्स द्वारा टिकटॉकर्स को ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, इस मामले में कैरी को हर तरफ से सपोर्ट मिल रहा है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TikTok, CarryMinati, Google Play, Faizal Siddiqui, Ajey Nagar, YouTube

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »