ऐप बैन होने के बाद TikTok क्रिएटर्स चले Instagram और YouTube पर

लोकप्रिय टिकटॉक क्रिएटर्स अपने टिकटॉक प्रोफाइल पर इंस्टाग्राम अकाउंट का ब्योरा लंबे समय से देते रहे हैं। लेकिन इनमें से ज़्यादातर यूज़र्स फेसबुक के इस ऐप को सिर्फ प्रमोशन प्लेटफॉर्म के तौर पर इस्तेमाल करते आए हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 जून 2020 16:28 IST
ख़ास बातें
  • TikTok क्रिएटर्स ने अपने प्रोफाइल पर वीडियो पोस्ट कर रहे हैं
  • टिकटॉक पर #TikTokBan हैशटैग पर ज्यादा ट्रैफिक
  • TikTok भारत में बेहद ही लोकप्रिय है

TikTok सहित 59 चीनी ऐप्स भारत में बैन

TikTok को भारत में बैन कर दिया गया गया है। ऐसे में इस शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म के क्रिएटर्स अपने फैन्स को उनसे Instagram और YouTube पर जुड़ने के लिए कह रहे हैं। टिकटॉक ऐप को अब ऐप्पल के ऐप स्टोर या गूगल प्ले से डाउनलोड नहीं किया जा सकता। लेकिन जिन लोगों के फोन में यह ऐप पहले से मौज़ूद है, उनके लिए अभी यह काम कर रहा है। ऐसे में कुछ TikTok क्रिएटर्स ने इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने के तरीके पर वीडियो बनाया है, क्योंकि अब इन क्रिएटर्स के पास प्लेटफॉर्म स्विच करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इसी तरह से कई टिकटॉक यूज़र्स ने इस प्लेटफॉर्म पर अपने प्रशंसकों के लिए लाइव ब्रॉडकास्ट किया और उनसे इंस्टाग्राम पर जुड़ने की गुजारिश की। बता दें, सोमवार रात इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने टिकटॉक समेत चीन के 59 ऐप्स को भारत में बैन कर दिया था। सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि इन ऐप्स से भारत की संप्रुभता और एकता को एक तरह का खतरा है जिस वजह से ही यह फैसला लिया गया है। कुछ टिकटॉक यूज़र्स लोगों को उनसे यूट्यूब पर जुड़ने को कह रहे हैं।
 

लोकप्रिय टिकटॉक क्रिएटर्स अपने टिकटॉक प्रोफाइल पर इंस्टाग्राम अकाउंट का ब्योरा लंबे समय से देते रहे हैं। लेकिन इनमें से ज़्यादातर यूज़र्स फेसबुक के इस ऐप को सिर्फ प्रमोशन प्लेटफॉर्म के तौर पर इस्तेमाल करते आए हैं।

पहचान गुप्त रखने की स्थिति में एक टिकटॉक क्रिएटर ने गैजेट्स 360 को बताया, "मैंने अभी तक इंस्टाग्राम का इस्तेमाल रेगुलर वीडियो पोस्ट करने के लिए नहीं किया। क्योंकि इस प्लेटफॉर्म पर हमारे कंटेंट की पहुंच यूज़र्स तक टिकटॉक की तुलना में कम है।"

अब सरकार द्वारा बैन कर दिए जाने के बाद टिकटॉक क्रिएटर्स के पास अपनी इस सोच बदलने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। अब इन लोगों ने इंस्टाग्राम को डिफॉल्ट प्लेटफॉर्म के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।
Advertisement

सोमवार रात बैन किए जाने के बाद से TikTok क्रिएटर्स ने अपने प्रोफाइल पर वीडियो पोस्ट करके अपने फॉलोअर्स को इंस्टाग्राम पर उन्हें फॉलो करने को कहा है। कुछ क्रिएटर्स ने तो अपने यूट्यूब चैनल का भी ब्योरा दिया है। ताकि उनके प्रशंसक टिकटॉक बैन होने के बावजूद अन्य प्लेटफॉर्म के ज़रिए उनसे जुड़े रहें।
Advertisement

कई TikTok इंफ्लूएंसर्स वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने और उन्हें फॉलो करने के बारे में बता रहे हैं। इसके अलावा टिकटॉक पर #TikTokBan हैशटैग पर ज्यादा ट्रैफिक देखने को मिल रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TikTok ban, TikTok, Instagram, YouTube
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.