Telegram ने Android और iOS यूज़र्स के लिए पेश किया वीडियो कॉलिंग फीचर

Telegram वीडियो कॉल करने के लिए यूज़र्स को उस शख्स की कॉन्टेक्ट प्रोफाइल में जाना होगा, जिसे वह वीडियो कॉल करना चाहते हैं। अब उनकी प्रोफाइल में आपको एक कॉल बटन दिखेगा, इस बटन पर क्लिक करके आप आसानी से वीडियो कॉल की शुरूआत कर सकते हैं।

Telegram ने Android और iOS यूज़र्स के लिए पेश किया वीडियो कॉलिंग फीचर

Telegram वीडियो कॉलिंग सुविधा पिक्चर-इन-पिक्चर मोड सपोर्ट के साथ आई है

ख़ास बातें
  • Telegram यूज़र्स आसानी से कर सकते हैं एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की जांच
  • एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सिक्योर है टेलीग्राम का वीडियो कॉलिंग फीचर
  • 14 अगस्त को टेलीग्राम ने अपनी 7वीं वर्षगांठ पर पेश की यह नई सुविधा
विज्ञापन
Telegram यूज़र्स अब Android और iOS दोनों ही प्लेटफॉर्म पर वन-टू-वन वीडियो कॉलिंग सुविधा का आनंद ले सकते हैं। कंपनी ने 14 अगस्त अपनी 7वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस वीडियो कॉलिंग फीचर की शुरुआत की है। यह वीडियो कॉलिंग फीचर अल्फा वर्ज़न में उपलब्ध है, जो कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ आपकी वीडियो कॉल को सुरक्षित रखता है, यूज़र्स इस सुरक्षित वीडियो कॉल की जांच मैचिंग इमोजी से कर सकते हैं। वन-टू-वन वीडियो कॉलिंग के साथ टेलीग्राम ने यह भी पुष्टि की है कि आने वाले महीनों में ग्रुप वीडियो कॉल की सुविधा भी पेश कर दी जाएगी।  

Telegram ने अपने ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी कि वीडियो कॉलिंग सुविधा पिक्चर-इन-पिक्चर मोड सपोर्ट के साथ आई है, जिसका मतलब यह है कि यूज़र वीडियो कॉल के दौरान टेलीग्राम चैट को स्क्रोल करने के साथ-साथ अन्य काम भी कर सकते हैं। यूज़र जब चाहे वीडियो कॉल को स्विच-ऑफ करके समान्य कॉल में भी बदल सकते हैं।

टेलीग्राम वीडियो कॉल करने के लिए यूज़र्स को उस शख्स की कॉन्टेक्ट प्रोफाइल में जाना होगा, जिसे वह वीडियो कॉल करना चाहते हैं। अब उनकी प्रोफाइल में आपको एक कॉल बटन दिखेगा, इस बटन पर क्लिक करके आप आसानी से वीडियो कॉल की शुरूआत कर सकते हैं। एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की पुष्टि करने के लिए यूज़र को देखना होगा कि उनके स्क्रीन पर दिख रहे इमोजी उनके दोस्त की स्क्रीन पर दिख रहे इमोजी से मैच हो रहे हैं या नहीं। टेलीग्राम के अनुसार, यदि इमोजी मैच हो रहे हैं, तो समझ जाइए आपकी कॉल पूरी तरह से सिक्योर है।

इसके अलावा टेलीग्राम ने अपनी 7वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर चैट में उपयोग किए जाने वाले इमोजी का एक बड़ा एनिमेटिड वर्ज़न पेश किया है।

अपने ब्लॉग पोस्ट में टेलीग्राम ने कहा कि साल 2013 में इस छोट-से ऐप की शुरुआत सुरक्षित मैसेजिंग के तौर पर हुई थी, लेकिन अब यह प्लेटफॉर्म एक ऐसे मंच के तौर पर उभरा है जिसका इस्तेमाल 400 मिलियन से भी ज्यादा यूज़र्स कर रहे हैं और अब यह सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने टॉप-10 ऐप्स में से एक है। हालांकि, अब वीडियो कॉलिंग फीचर को पेश करने के बाद टेलीग्राम WhatsApp और Viber जैसे प्रतिद्वंदियों के करीब आ चुका है और जल्द ही इसका ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर भी पेश कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि अप्रैल में टेलीग्राम में संकेत दिया था कि जल्द ही सिक्योर वीडियो कॉल फीचर को ऐप में पेश किया जाएगा, एक रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिन पहले बीटा मोड में इस फीचर को रोलआउट कर दिया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Telegram, Telegram video calls

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »