• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Telegram के फाउंडर Pavel Durov पेरिस में हुए गिरफ्तार, रूस ने दी फ्रांस को चेतावनी

Telegram के फाउंडर Pavel Durov पेरिस में हुए गिरफ्तार, रूस ने दी फ्रांस को चेतावनी

Durov को अजरबेजान से एक प्राइवेट जेट पर पेरिस के निकट Le Bourget एयरपोर्ट पहुंचने के तुरंत बाद शनिवार गिरफ्तार कर लिया गया था

Telegram के फाउंडर Pavel Durov पेरिस में हुए गिरफ्तार, रूस ने दी फ्रांस को चेतावनी

इस 39 वर्षीय टेक बिलिनेयर की गिरफ्तारी की फ्रांस ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि नही की है

ख़ास बातें
  • फ्रांस में Durov के खिलाफ गिरफ्तारी का वॉरंट था
  • Forbes के अनुसार, Durov के पास 15 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति है
  • उन्होंने अप्रैल में कहा था कि कुछ सरकारें उन पर प्रेशर डाल रही हैं
विज्ञापन
मैसेजिंग ऐप Telegram के फाउंडर, Pavel Durov को फ्रांस  में गिरफ्तार किया गया है। उन पर इस मैसेजिंग ऐप में गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में रूस ने फ्रांस को चेतावनी देते हुए कहा है कि Durov को उनके अधिकार दिए जाने चाहिए। 

इस 39 वर्षीय टेक बिलिनेयर की गिरफ्तारी की फ्रांस ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि नही की है। हालांकि, फ्रांस पुलिस के दो सूत्रों और रूस के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया है कि Durov को अजरबेजान से एक प्राइवेट जेट पर पेरिस के निकट Le Bourget एयरपोर्ट पहुंचने के तुरंत बाद शनिवार गिरफ्तार कर लिया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक Elon Musk ने Durov की गिरफ्तारी पर कहा है कि यूरोप में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला किया जा रहा है। 

फ्रांस पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि Durov के प्राइवेट जेट की लैंडिंग से पहले यह पता चल गया था कि वह पैसेंजर लिस्ट में शामिल हैं। फ्रांस में Durov के खिलाफ गिरफ्तारी का वॉरंट होने की वजह से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में टेलीग्राम ने एक स्टेटमेंट में कहा है,  "यूरोपियन यूनियन (EU) में डिजिटल सर्विसेज एक्ट सहित कानूनों का टेलीग्राम पालन करता है। टेलीग्राम के CEO, Pavel Durov के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और वह अक्सर यूरोप में यात्रा करते हैं। यह दावा करना बेतुका है कि एक प्लेटफॉर्म या उसके मालिक की उस प्लेटफॉर्म के गलत इस्तेमाल के लिए जिम्मेदारी है।" Forbes के अनुमान के अनुसार, Durov के पास 15 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति है। उन्होंने अप्रैल में कहा था कि कुछ देशों की सरकारें उन पर प्रेशर डाल रही हैं। 

Durov के पास फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की दोहरी नागरिकता है। टेलीग्राम पर मॉडरेटर्स की कमी के चलते हो रहे कथित अपराधों और पुलिस के साथ सहयोग नहीं करने की वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। फ्रांस की सरकार और पुलिस ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। रूस के गैर-पंजीकृत एजेंट होने के कारण अमेरिका में जेल में 15 महीने बिताने वाली रूस की सांसद Maria Butina ने कहा कि Durov एक राजनीतिक कैदी हैं। वह पश्चिमी देशों के षडयंत्र का शिकार हुए हैं। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  14. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  15. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  16. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »