बैन के बाद Telegram के मालिक का Reliance पर बड़ा आरोप, कहा- हो रही इंटरनेट हाइजैकिंग
Telegram के संस्थापक और CEO Pavel Durov ने Reliance पर गंभीर आरोप लगाए हैं। X पर किए गए एक पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि Reliance कथित तौर पर BGP Hijacking तकनीक का इस्तेमाल कर Telegram की इंटरनेट रूटिंग को प्रभावित कर रही है। Durov के मुताबिक, इसका असर भारत के बाहर UAE समेत कई देशों के यूजर्स पर भी पड़ा है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई जानबूझकर की गई लगती है और इसे WhatsApp के साथ प्रतिस्पर्धा से भी जोड़ा। Durov ने Meta और Reliance के कारोबारी संबंधों का भी जिक्र किया। हालांकि खबर लिखे जाने तक Reliance की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।