WhatsApp Payment फीचर का 2021 में इस आसान तरीके से करें इस्तेमाल

WhatsApp Payments फीचर को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया या NPCI के साथ साझेदारी में डिज़ाइन किया गया है और यह यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस या फिर UPI पर आधारित है।

WhatsApp Payment फीचर का 2021 में इस आसान तरीके से करें इस्तेमाल
ख़ास बातें
  • WhatsApp Pay फीचर कुछ महीने पहले हो चुका है लॉन्च
  • व्हाट्सऐप नंबर बैंक से होना चाहिए लिंक
  • अन्य UPI ऐप्स पर भी व्हाट्सऐप से भेज सकते हैं पैसे
विज्ञापन
WhatsApp इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर यूज़र्स आज के समय में केवल मैसेजिंग का ही लुत्फ नहीं उठाते, बल्कि इस प्लेटफॉर्म पर कई जरूरी सुविधाएं भी प्राप्त होती है। जैसे वॉयस कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग, ग्रुप वीडियो कॉलिंग, शॉपिंग के साथ-साथ आपको इस प्लेटफॉर्म पर 'पेमेंट' करने तक की सुविधा प्राप्त होती है। कंपनी ने भारत में अपने प्लेटफॉर्म पर इस Payments फीचर को कुछ महीने पहले ही शुरू किया है। WhatsApp Payments फीचर को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया या NPCI की साझेदारी में डिज़ाइन किया गया है और यह यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस या फिर UPI पर आधारित पेमेंट मैथड है। व्हाट्सऐप के लेटेस्ट वर्ज़न में आपको पेमेंट फीचर मिलेगा, जिसकी मदद से आप किसी को भी व्हाट्सऐप के माध्यम से पैसे भेज सकते हैं व व्हाट्सऐप के माध्यम से पैसे प्राप्त भी कर सकते हैं। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे जरूरी बात ध्यान यह है कि आपका व्हाट्सऐप नंबर वहीं नंबर होना चाहिए जो कि आपके बैंक अकाउंट से लिंक हो।

यदि आप अपने एंड्रॉयड व आईओएस के लेटेस्ट वर्ज़न पर हैं और आपके पास वहीं व्हाट्सऐप नंबर से जो बैंक अकाउंट से लिंक हैं, तो आप अभी से ही WhatsApp Payments फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको व्हाट्सऐप पेमेंट से जुड़ी हर प्रक्रिया की जानकारी देंगे... जैसे कि... व्हाट्सऐप पेमेंट फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको क्या कुछ जरूरी सेटिंग्स अपने व्हाट्सऐप पर करनी होगी और व्हाट्सऐप पेमेंट के माध्यम से पेमेंट किस तरह की जाती है।
 

WhatsApp Payments फीचर के ऐसे करें सेट-

1. सबसे पहले WhatsApp ओपन करें और Settings में जाएं और Payments पर टैप करें।

2. अब Add payment method पर टैप कर और अपना बैंक चुनिएं।

3. बैंक चुनने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करना होगा, जिसके लिए आपको Verify via SMS पर टैप करना होगा।

4. वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने का इंतज़ार करें। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपकी बैंक डिटेल्स नीचे पेमेंट मैथम में एड हो जाएंगी।
 

WhatsApp Pay पर पेमेंट कैसे करें-

1. व्हाट्सऐप चैट ओपन करें और अटैचमेंट आइकन पर क्लिक करें।

2. अब Payment पर टैप करें और जितना अमाउंट किसी को भेजना है उसे टाइप करके इंटर कर दें।

3. अब UPI पिन डालें और पेमेंट की प्रक्रिया को पूरा करें।
 

जो लोग अन्य UPI ऐप्स जैसे PhonePe या Google Pay का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें इस तरह से भेजे पैस-

1. व्हाट्सऐप ओपन करें और सेटिंग्स में जाकर पेमेंट्स पर टैप करें।

2. अब New Payment और फिर Send to a UPI ID टैप करें। उसके बाद UPI ID डालकर वेरिफाई करें।

3. यूपीआई आईडी वेरिफाई होने के बाद अमाउंट डालकर इंटर करें।

4. पेमेंट प्रक्रिया पूरी करने के लिए UPI पिन डालें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »