• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Remove China Apps हुआ 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड, जानें इसके पीछे का कारण

Remove China Apps हुआ 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड, जानें इसके पीछे का कारण

Remove China Apps केवल उन्हीं ऐप्स की पहचान करता है, जिन्हें यूज़र्स द्वारा गूगल प्ले स्टोर या फिर अन्य थर्ड पार्टी ऐप स्टोर से अपने एंड्रॉयड डिवाइस में इंस्टॉल किया गया है।

Remove China Apps हुआ 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड, जानें इसके पीछे का कारण

Remove China Apps केवल एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के लिए बनाया गया है

ख़ास बातें
  • चीनी ऐप्स की पहचान कर अनइंस्टॉल करने में मदद करता है Remove China Apps
  • कोरोना वायरस महामारी के कारण पनप रही है चीन विरोधी भावना
  • 'रिमूव चाइना ऐप्स' केवल एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए उपलब्ध
विज्ञापन
Remove China Apps, एक एंड्रॉयड ऐप है जो आपके एंड्रॉयड फोन में मौजूद चाइनीज़ ऐप्स को पहचानने और उन्हें हटाने का काम करती है। यह ऐप भारत में तेज़ी से वायरल हो रहा है। इसके पीछे भारत में चल रहा Boycott China ट्रैंड है। कल ही हमने रिपोर्ट किया था कि यह ऐप भारत में काफी लोकप्रियता हासिल करता जा रहा है और अब नई रिपोर्ट के अनुसार, यह ऐप फिलहाल देश में Google Play की टॉप फ्री ऐप्स की लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गया है। दिलचस्प बात यह है कि ऐप को 17 मई को लॉन्च होने के बाद से अब तक 50 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह साफ अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इसे भारत-चीन सीमा विवाद और दुनियाभर में चल रही कोरोनवायरस महामारी जैसे मुद्दों ने चिंगारी दी है। इन्हीं मुद्दों की वजह से एक अन्य ऐप 'Mitron' भी पिछले कई दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है और इसे भारत में टिकटॉक के विकल्प के रूप में तेज़ी से अपनाया जा रहा है।
 

क्या है Remove China Apps और यह कैसे करती है काम?

जैसा कि हमने बताया 'रिमूव चाइना ऐप्स' को दिन दुगनी रात चौगनी लोकप्रियता मिल रही है। ऐप को 17 मई को लॉन्च किया गया था और इसे अभी तक 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह ऐप मुफ्त में Google Play Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। यह ऐप बिना लॉग-इन मांगे ही काम करती है। इसमें यूज़र को बस अपने एंड्रॉयड डिवाइस में चीन द्वारा निर्मित ऐप की पहचान करने के लिए "scan" को चुनना होता है और 'Remove China Apps' ऐप फोन में चीनी डेवलपर्स द्वारा बनाई गई ऐप्स को पहचान लेता है और उन्हें हटाने का विकल्प भी देता है।

गौर करने वाली बात यह है कि यह ऐप केवल उन्हीं ऐप्स की पहचान करता है, जिन्हें यूज़र्स द्वारा गूगल प्ले स्टोर या फिर अन्य थर्ड पार्टी ऐप स्टोर से अपने एंड्रॉयड डिवाइस में इंस्टॉल किया गया है। जो चीनी ऐप्स आपके स्मार्टफोन में प्री-इंस्टॉल आए थे, उनकी पहचान यह ऐप नहीं करता।

गौरतलब है कि Remove China Apps को OneTouch AppLabs द्वारा बनाया गया है, जो केवल गूगल प्ले स्टोर पर लिस्ट है। दावा किया गया है कि OneTouch AppLabs जयपुर स्थित कंपनी है, जिसकी वेबसाइट 8 मई को बनाई गई थी।
 

Remove China Apps क्यों हो रहा है लोकप्रिय?

यह ऐप ऐसे समय पर आया है, जब देश में चीन विरोधी भावना बढ़ती जा रही है। यह भावना कई विवादों के बाद पनपी है, जिसमें YOUTUBE VS TIK-TOK, भारत-चीन सीमा विवाद और कोरोना वायरस महामारी शामिल हैं। हाल ही के एक सर्वे में सामने आया है कि 67 प्रतिशत भारतीय कोरोना वायरस महामारी फैलाने का जिम्मेदार चीन को मानते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Remove China Apps, Mitron, Mitro App

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  3. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  4. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. OnePlus 16 May Get 200 Megapixel Primary Camera, Gaming Features
  7. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  8. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  11. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  6. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  9. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »