• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Motorola फोन पर आया 8 हजार से ज्यादा का जबरदस्त डिस्काउंट

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Motorola फोन पर आया 8 हजार से ज्यादा का जबरदस्त डिस्काउंट

अगर आप Motorola का मिड रेंज स्मार्टफोन Edge 50 खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस वक्त भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Motorola फोन पर आया 8 हजार से ज्यादा का जबरदस्त डिस्काउंट

Photo Credit: Motorola

Motorola Edge 50 में 6.7 इंच की pOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Motorola Edge 50 में 6.7 इंच की pOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है।
  • Motorola Edge 50 में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Motorola Edge 50 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
विज्ञापन

अगर आप Motorola का मिड रेंज स्मार्टफोन Edge 50 खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस वक्त भारी डिस्काउंट मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर इस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती और साथ ही साथ बैंक ऑफर से लाभ मिल रहा है। Motorola के इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन में क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 1 एक्सिलरेटेड एडिशन प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Motorola Edge 50 पर मिलने वाली डील से लेकर कीमत और डिस्काउंट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Motorola Edge 50 Price & Offers

Motorola Edge 50 का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 20,850 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो DBS बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 7.5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 19,350 रुपये हो जाएगी। यह फोन अगस्त, 2024 में 27,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिससे 8,649 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। एक्सचेंज ऑफर के मामले में 19,650 रुपये छूट मिल सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले स्मार्टफोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Motorola Edge 50 Specifications

Motorola Edge 50 में 6.7 इंच की pOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन पिक्सल, 120hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसके अलावा डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 5 प्रोटेक्‍शन से लैस है। Edge 50 एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 1 एक्सिलरेटेड एडिशन प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W टर्बोपावर चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।  

कैमरा सेटअप के लिए Edge 50 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रावाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलिफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। वहीं फोन MIL 810H ग्रेड सर्टिफ‍िकेशन के साथ भी आता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 एई
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1220x2712 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »