रिलायंस जियो मनी सोमवार से दुकानदारों के लिए उपलब्ध होगा

रिलायंस जियो मनी सोमवार से दुकानदारों के लिए उपलब्ध होगा
ख़ास बातें
  • जियो मनी ऐप के ज़रिए फोन रीचार्ज कराया जा सकेगा
  • यह सिर्फ पेमेंट वॉलेट नहीं होगा
  • अब आधार नंबर के ज़रिए हो पाएगा भुगतान
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मंगलवार को रिलायंस जियो के 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर के ऐलान के साथ जियो मनी वॉलेट के बारे में भी बताया। उन्होंने जानकारी दी कि विमुद्रीकरण के इस दौर में जियो मनी आम यूज़र की परेशानी कम कर सकता है।

जियो मनी ऐप के ज़रिए फोन रीचार्ज कराया जा सकेगा और बिलों के भुगतान संभव होंगे। उन्होंने बताया कि 5 दिसंबर से मर्चेंट के लिए नया ऐप उपलब्ध कराया जाएगा जिसकी मदद से वे पेमेंट भी ले सकेंगे।

अंबानी ने कहा, "आज की तारीख में जियो मनी एप्लिकेशन की मदद से हर भारतीय डिजिटल मनी वॉलेट को एक्सेस कर सकता है जो बैंक अकाउंट से लिंक होगा।" उन्होंने आगे कहा, "कैश को डिज़िटल कैश बनाने की कड़ी में जियो मनी अहम भूमिका निभाने वाला है। जियो मनी अपना विस्तार तेजी से कर रहा है। यहां आधार पर आधारित माइक्रो एटीएम मौज़ूद होगा।"

घोषणा के दौरान अंबानी ने कहा कि कंपनी ने अब तक 2 लाख ईकेवाईसी स्टोर रोल आउट किए हैं। यह भारत में मौज़ूद एटीएम की संख्या से ज़्यादा है। और मार्च 2017 तक इसे 4 लाख करने की योज़ना है।

उन्होंने कहा कि इन स्टोर का इस्तेमाल आधार कार्ड आधारित व्यवस्था के लिए किया जाएगा। मुकेश अंबानी ने कहा, "ख़ासकर छोटे व्यापारी इस योज़ना का अहम हिस्सा हैं। हमने व्यापारियों के साथ मिलकर डिजिटल रिटेल ईकोसिस्टम बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जिसे जियो मनी मर्चेंट इकोसिस्टम के नाम से जाना जाएगा।" 5 दिसंबर से हर व्यापारी इस ऐप को डाउनलोड कर सकता है। यह मंडी, रेस्टोरेंट, बस और रेलवे टिकट के लिए काम में आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio Money, Jio Money, Reliance Jio, Apps, Telecom, India, Micro ATMs
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  2. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  3. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  4. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  5. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  6. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  7. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  8. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  9. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »