• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Google से टक्‍कर! PhonePe ला रही प्‍ले स्‍टोर की तरह Indus Appstore, 21 फरवरी को लॉन्चिंग

Google से टक्‍कर! PhonePe ला रही प्‍ले स्‍टोर की तरह Indus Appstore, 21 फरवरी को लॉन्चिंग

Indus ऐपस्‍टोर ने वादा किया था कि वह इन-ऐप पर्चेज के लिए जीरो कमीशन लेगा, जबकि Google और Apple के ऐप स्टोर इसी काम के लिए 15 फीसदी से 25 फीसदी के बीच कमीशन लेते हैं।

Google से टक्‍कर! PhonePe ला रही प्‍ले स्‍टोर की तरह Indus Appstore, 21 फरवरी को लॉन्चिंग

फ‍िलहाल गूगल के पास इस सेक्‍टर में 95 फीसदी मार्केट शेयर है और ऐपल के ऐप स्‍टोरी की हिस्‍सेदारी भी मामूली है।

ख़ास बातें
  • फोनपे ला रही इंडस ऐपस्‍टोर
  • खुद का मोबाइल ऐप स्टोर खोलने की तैयारी
  • 21 फरवरी को होगी लॉन्चिंग
विज्ञापन
PhonePe बहुत जल्‍द भारत में अपना खुद का मोबाइल ऐप स्टोर खोलने की तैयारी कर रहा है। इसका नाम इंडस ऐपस्टोर (Indus Appstore) होगा। यह एक एंड्रॉयड-बेस्‍ड मार्केटप्‍लेस होगा और इस महीने के आखिर तक कंस्‍यूमर्स के लिए उपलब्‍ध हो जाएगा। इस ऐप स्‍टोर पर अंग्रेजी के अलावा 12 भारतीय भाषाओं में ऐप लिस्‍टेड होंगे। कई ऐप्‍स जैसे- Flipkart, Ixigo, Domino's Pizza, Snapdeal, JioMart और Bajaj Finserv पहले ही इससे जुड़ गए हैं। ऐप स्‍टोर के बिजनेस में फोनपे के आने से गूगल को चुनौती मिलेगी, क्‍योंकि एंड्रॉयड यूजर्स अभी ऐप डाउनलोड करने के लिए गूगल प्‍ले स्‍टोर का इस्‍तेमाल ज्‍यादा करते हैं। 

21 फरवरी को इंडस ऐपस्टोर को लॉन्च किया जाएगा। जैसाकि हमने बताया इसमें 12 भारतीय भाषाओं में ऐप लिस्‍टेड होंगे। इसमें हिंदी, मलयालम, मराठी और तमिल आदि शामिल हैं। कई जाने-माने ब्रैंड पहले ही Indus ऐप स्‍टोर में खुद को लिस्‍टेड करा चुके हैं। Mobile Premier League (MPL), TOI और Wow Skincare भी इस इंडस ऐपस्‍टोर का हिस्‍सा हैं।  

कंपनी A23 Rummy, Gameskraft, Dream11, Rummy Passion और Nazara Technologies को भी अपने साथ जोड़ने की तैयारी कर रही है। करीब 4 महीने पहले फोनपे ने अपने ऐप मार्केटप्‍लेस  को एंड्रॉयड डेवलपर्स के लिए ओपन किया था। फोनपे का अगला मकसद Google Play Store के एकाधिकार चुनौती देना है। फ‍िलहाल गूगल के पास इस सेक्‍टर में 95 फीसदी मार्केट शेयर है और ऐपल के ऐप स्‍टोरी की हिस्‍सेदारी भी मामूली है। 

Indus ऐपस्‍टोर ने वादा किया था कि वह इन-ऐप पर्चेज के लिए जीरो कमीशन लेगा, जबकि Google और Apple के ऐप स्टोर इसी काम के लिए 15 फीसदी से 25 फीसदी के बीच कमीशन लेते हैं। फोनपे को वॉलमार्ट का सपोर्ट है। पहले कंपनी फ्लिपकार्ट का हिस्‍सा थी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »