• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Paytm का रेवेन्यू 42 प्रतिशत बढ़ा, कंपनी के लोन डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में तेज ग्रोथ

Paytm का रेवेन्यू 42 प्रतिशत बढ़ा, कंपनी के लोन डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में तेज ग्रोथ

कंपनी का कहना है कि इसके पीछे कंज्यूमर्स की संख्या और सब्सक्रिप्शन सर्विस लेने वाले मर्चेंट्स का बढ़ना एक बड़ा कारण है

Paytm का रेवेन्यू 42 प्रतिशत बढ़ा, कंपनी के लोन डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में तेज ग्रोथ

कंपनी ग्रोथ की संभावना वाले एरिया में इनवेस्टमेंट की योजना बना रही है

ख़ास बातें
  • दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू लगभग 2,062 करोड़ रुपये रहा
  • यह तिमाही आधार पर लगभग आठ प्रतिशत की वृद्धि है
  • One97 Communications ने बताया कि वह कॉस्ट को लेकर अनुशासन बरकरार रखेगी
विज्ञापन
पेमेंट सर्विसेज देने वाले ऐप Paytm की कंपनी One97 Communications का पिछली तिमाही में रेवेन्यू 42 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2,062 करोड़ रुपये रहा। यह तिमाही आधार पर लगभग आठ प्रतिशत की वृद्धि है। कंपनी का कहना है कि इसके पीछे कंज्यूमर्स की संख्या और सब्सक्रिप्शन सर्विस लेने वाले मर्चेंट्स का बढ़ना एक बड़ा कारण है। इसके अलावा कंपनी के लोन डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में भी तेजी से ग्रोथ हो रही है।  

कंपनी का लोन डिस्ट्रीब्यूशन सहित फाइनेंशियल सर्विसेज से रेवेन्यू की कुल रेवेन्यू में हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 22 प्रतिशत की हो गई है। Paytm के फाउंडर और CEO, Vijay Shekhar Sharma ने कहा, "यह हमारी टीम की कड़ी मेहनत के कारण हुआ है। टीम को क्वालिटी वाले रेवेन्यू के साथ ग्रोथ बढ़ाने के लिए कहा गया था जिससे प्रॉफिट में बढ़ोतरी हो सके। हमने यह सभी कम्प्लायंस को पूरा करते हुए किया है।" 

एनालिस्ट्स का कहना है कि कंपनी मार्च में एडजस्टेड EBITDA पर पॉजिटिव हो सकती है। One97 Communications ने बताया कि वह कॉस्ट को लेकर अनुशासन को बरकरार रखेगी। कंपनी ग्रोथ की संभावना वाले एरिया में इनवेस्टमेंट की योजना बना रही है। इनमें यूजर्स की संख्या बढ़ाने के लिए मार्केटिंग शामिल है। Paytm के ऐप का इस्तेमाल करने वाले कंज्यूमर्स की संख्या बढ़ रही है। दिसंबर तिमाही में यह लगभग 8.5 करोड़ की थी। इसमें वार्षिक आधार पर लगभग 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर में समाप्त हुई तिमाही में पेटीएम के प्लेटफॉर्म के जरिए प्रोसेस की गई ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू लगभग 3.46 लाख करोड़ रुपये की थी, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 38 प्रतिशत की वृद्धि है। 

पिछले वर्ष एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने कुछ मर्चेंट्स के खिलाफ हो रही जांच को लेकर Paytm से जानकारी मांगी थी। ED ने One 97 Communications के कुछ परिसरों की तलाशी ली थी। इस बारे में कंपनी के प्रवक्ता ने बताया था कि ED की इस तलाशी में किसी नई जानकारी की जांच नहीं की गई। ED ने कुछ मर्चेंट्स के बारे में विभिन्न पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स से जानकारी मांगी है। प्रवक्ता ने कहा था, "हमने जरूरी जानकारी उपलब्ध करा दी है।" पेटीएम ने बताया था कि ED ने उसकी या उसके ग्रुप की एंटिटीज से जुड़ी किसी मर्चेंट को ब्लॉक करने का निर्देश नहीं दिया है। चीन के अलीबाबा ग्रुप की वन 97 कम्युनिकेशन में हिस्सेदारी है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Payments, Loan, Sevices, Merchants, Growth, Paytm, Market, Revenue, GMV, China, Users, Transactions
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »