Opera News Lite ऐप लॉन्च, कम स्टोरेज और डेटा की करेगा खपत

Opera News Lite ऐप में पर्सनलाइज्ड न्यूज आर्टिकल, एक्सक्लूसिव ऑरिजनल कंटेंट और ब्रेकिंग न्यूज़ के नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स बरकरार रखे गए हैं।

Opera News Lite ऐप लॉन्च, कम स्टोरेज और डेटा की करेगा खपत

Opera News Lite App का साइज़ 1 MB है

ख़ास बातें
  • भारत में भी इस्तेमाल किया जा सकता है Opera News Lite ऐप
  • ओपेरा न्यूज़ लाइट ऐप गूगल प्ले स्टोर पर है उपलब्ध
  • Opera News Lite ऐप साइज में 'एक मेगाबाइट से भी कम' है
विज्ञापन
Opera ने अपने न्यूज़ ऐप का लाइट वर्ज़न लॉन्च कर दिया है। इसे Opera News Lite के नाम से बुलाया जाएगा। इस ऐप उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जिनके पास स्टोरेज की कमी है और उन्हें डेटा भी ज़्यादा तेज़ नहीं मिलती। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध करा दिया गया गया है। भारत में भी इच्छुक यूज़र्स इसे डाउनलोड कर सकते हैं। ओपेरा न्यूज़ लाइट 60 से ज्यादा भाषाओं और देशों में उपलब्ध है। यह ऐप कंपनी के ही ओपेरा न्यूज़ पर आधारित है, जिसे करीब दो साल पहले पेश किया गया था। यह नया ऐप कम रीसोर्स का इस्तेमाल करके फास्ट ब्राउज़िंग अनुभव देता है। इसके अलावा ऐप में पुराने ऐप के लोकप्रिय फीचर्स भी मौज़ूद हैं।

Opera ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि नया Opera News Lite ऐप साइज में 'एक मेगाबाइट से भी कम' है, जिसका मतलब है कि जिन यूज़र्स के पाससीमित डाउनलोड बैंडविथ है, उनको भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। ओपरा न्यूज़ लाइट में पर्सनलाइज्ड न्यूज आर्टिकल, एक्सक्लूसिव ऑरिजनल कंटेंट और ब्रेकिंग न्यूज़ के नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स बरकरार रखे गए हैं। यह सभी फीचर पुराने ओपेरा न्यूज़ ऐप का भी हिस्सा हैं।

ओपेरा न्यूज़ लाइट ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं, जिसका साइज़ है 1 एमबी, जबकि इसका पुराना ओपेरा न्यूज़ ऐप का साइज़ 11 एमबी का है।

कंपनी के मुताबिक, चुनिंदा देशों में यह ऐप ज्यादा तेज़ चलेगा। क्योंकि कंपनी का लोकल डेटा सेंटर इन्हीं इलाकों के आसपास हैं। बताया गया है कि लोकल डेटा सेंटर की वजह से कनेक्शन लेटेंसी कम हुई है। इस वजह से ओपेरा न्यूज लाइट ऐप पर चार गुना तेज़ी से नेविगेशन कर पाना संभव है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Opera, Opera News, Opera News Lite, Google Play Store

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »