एलजी ने लॉन्च किया नया ऐप, कंप्यूटर से चलेंगे स्मार्टफोन

एलजी ने लॉन्च किया नया ऐप, कंप्यूटर से चलेंगे स्मार्टफोन
विज्ञापन
एलजी ने वीपीइनपुट नाम से एक नया ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए यूज़र अपने स्मार्टफोन को पीसी और लैपटॉप से एक्सेस कर सकेंगे। यह ऐप फिलहाल एलजी जी4, एलजी जी5 और एलजी वी10 स्मार्टफोन को ही सपोर्ट करता है।

एपने स्मार्टफोन को पीसी या लैपटॉप से से इस्तेमाल करने के लिए, यूज़र को इन तीनों में किसी एक स्मार्टफोन में ऐप डाउनलोड करने के अलावा डेस्कटॉप में भी एलजी वीपीइनपुट पीसी प्रोग्राम (विंडोज़ या मैक) डाउनलोड करना होगा। इसके लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की जरूरत भी पड़ेगी, इसलिए जिन डेस्कटॉप में ब्लूटूथ सपोर्ट नहीं है उन पर यह प्रोग्राम काम नहीं करेगा। एलजी ने पुष्टि की है कि यह प्रोग्राम ब्लूटूथ डोंगल को सपोर्ट नहीं करता है और यह सिर्फ ब्लूटूथ इंटिग्रेटेड लैपटॉप या पीसी के लिए बनाया गया है।

एक बार ये सारी प्रक्रिया अपनाने के बाद, यूज़र एपने एलजी जी4, जी5 और वी10 डिवाइस को अपन पीसी/ लैपटॉप से ब्राउज़ कर पाएंगे। इसके लिए हर बार उन्हें स्मार्टफोन को अपने साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूज़र पीसी के कीबोर्ड और माउस से स्मार्टफोन को ऑपरेट कर सकेंगे।

कंपनी के मुताबिक, ''वीपीइनपुट ऐप से एलजी स्मार्टफोन यूज़र अपने पीसी के माउस और कीबोर्ड से अपने डिवाइस को कंट्रोल कर सकेंगे, इससे यूज़र अपनी डेस्क पर होते हुए बिना काम को प्रभावित किए ही पीसी से अपने फोन को चेक कर पाएंगे। ''

इस प्रोग्राम में टेक्स्ट इनपुट का फीचर भी है और कीबोर्ड से एलजी के स्मार्टफोन पर (Ctrl+V, Ctrl+C) फंक्शन को इस्तेमाल कर सकते हैं। यह प्रोग्राम खासतौर पर ऑफिस में ज्यादा इस्तेमाल होगा जहां यूज़र स्मार्टफोन और पीसी की सभी फाइल एक स्क्रीन पर ही एक्सेस कर सकेंगे। इसके अलावा यूज़र आईएम ऐप और दूसरे चैट सर्विस पर एक डिवाइस से ही चैट कर सकते हैं। पीसी से लिए गए स्क्रीनशॉट को स्मार्टफोन के जरिए कॉन्टेक्ट को भी भेजा सकता है। यह ऐप गूगल प्ले पर डाउनलोड करने के लिए मुफ्त उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apps, Google Play, LG, LG G4, LG G5, LG V10, Mobiles, VPInput app
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »