आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप लॉन्च, इसमें हैं कई सारे नए फ़ीचर

आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप लॉन्च, इसमें हैं कई सारे नए फ़ीचर
ख़ास बातें
  • नया ऐप पुराने मौज़ूदा आईआरसीटीसी ऐप की जगह लेगा
  • आईआरसीटीसी वेबसाइट और ऐप अब पूरी तरह से सिंक होगा
  • तेजी से टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी ई-वॉलेट को भी इंटिग्रेट किया गया है
विज्ञापन
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को नया पैसेंजर मोबाइल ऐप्लिकेशन 'आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप' लॉन्च किया। इस ऐप को डिजिटल ट्रांज़ेक्शन के जरिए टिकट बुक करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के इरादे से लॉन्च किया गया है।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने संवाददाताओं से कहा, ''मौज़ूदा ई-टिकटिंग सिस्टम से हर रोज 10 लाख से ज्यादा यात्री (कुल आरक्षित टिकट का 58 प्रतिशित) हर रोज यात्रा करते हैं। और यूज़र की ज्यादा सुविधा के इरादे से टिकट बुक करने के लिए एक नया एंड्रॉयड मोबाइल ऐप्लिकेशन आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट बनाया गया है।''


नए मोबाइल आईआरसीटीसी ऐप के बारे में बताते हुए प्रभु ने कहा, ''रेल कनेक्ट को ई-टिकट सिस्टम की नई प्रणाली को ज्यादा मजबूत और सुरक्षा देने के इरादे से डेवलेप किया गया है।'' नया मोबाइल ऐप्लिकेशन अब पुराने मौज़ूदा आईआरसीटीसी कनेक्ट ऐप की जगह लेगा।

( आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप में क्या कुछ नया है, आइए जानें )

रेल मंत्री के मुताबिक, नए ऐप्लिकेशन में 24/7 सर्विस है जिसमें टिकट बुक करने के लिए एनजीईटी (नेक्स्ट जेनरेशन ई-टिकटिंग) को सिंक किया गया है। इंरफेस पहले से ज्यादा आसान और साफ-सुथरा है। नए ऐप से आप तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे। इसके अलावा प्रीमियम तत्काल और महिलाओं की कोटा बुकिंग की सुविधा भी मिलेगी।

नए ऐप में आपको बार-बार लॉगइन करने की टेंशन से छुटकारा मिल जाएगा। दरअसल, सिक्योरिटी के लिहाज से अब ऐप को पहली बार इंस्टॉल करने के दौरान यूज़र को चार नंबर वाला पिन सेटअप करना होगा। अब आप जब नए मोबाइल ऐप का नया सेशन शुरू करेंगे तो बार-बार लॉगइन आईडी और पासवार्ड की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। बस पिन डालने से काम चल जाएगा।

आईआरसीटीसी वेबसाइट और ऐप अब पूरी तरह से सिंक होगा। आप टिकट देखने, कैंसल करने और टीडीआर फाइल करने का काम किसी भी प्लेटफॉर्म पर कर पाएंगे, जबकि पहले ऐसा नहीं होता था।

बताया गया है कि अगर आपने आधिकारिक ऑनलाइन ट्रेवल एजेंट से टिकट बुक कराई है तो आप ई-टिकट का स्टेटस ऐप में जांच सकेंगे। ऐप में बोर्डिंग प्वाइंट बदलने और करेंट रिज़र्वेशन की सुविधा भी होगी। अन्य पेमेंट वॉलेट के अलावा ऐप में तेजी से टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी ई-वॉलेट को भी इंटिग्रेट किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »