• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • iPhone यूजर्स के लिए बुरी खबर, Twitter ब्लू के लिए चुकानी होगी ज्यादा रकम

iPhone यूजर्स के लिए बुरी खबर, Twitter ब्लू के लिए चुकानी होगी ज्यादा रकम

कीमत में इस फर्क के चलते ग्राहक वेब पर मेंबरशिप लेने के लिए मजबूर हो सकते हैं, जिससे ट्विटर इन-ऐप पर्चेज चार्ज  बच सकता है। फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।

iPhone यूजर्स के लिए बुरी खबर, Twitter ब्लू के लिए चुकानी होगी ज्यादा रकम
ख़ास बातें
  • मस्क ने ऐलान किया था Twitter Blue सर्विस के लिए यूजर्स से चार्ज करेंगे।
  • Twitter Blue सर्विस के लिए आईफोन यूजर्स को ज्यादा चार्ज देना होगा।
  • Twitter Blue सर्विस आईफोन यूजर्स को महंगी पड़ेगी, लेकिन फायदे समान रहेंगे
विज्ञापन
एलन मस्क (Elon Musk)  ने ट्विटर (Twitter) खरीदने के कुछ दिनों बाद ऐलान किया था कि वह Twitter Blue सर्विस के लिए यूजर्स से चार्ज करेंगे। इस फैसले का यूजर्स द्वारा जमकर विरोध हुआ,लेकिन उसके बाद भी एलन मस्क का यह प्लान जारी है। ट्विटर यूजर्स से ट्विटर ब्लू सर्विस के लिए 7 डॉलर यानी कि करीबन 576 रुपये चार्ज करेगी। इस सर्विस के बदले यूजर्स को वेरिफिकेशन बैज और कम ऐड नजर आएंगे। मगर ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि iPhone यूजर्स को इन फायदों के लिए हर महीने 11 डॉलर यानी कि 906 रुपये चुकाने होंगे।
 

Twitter, आईफोन यूजर्स से लेगा ज्यादा चार्ज


नई जानकारी के मुताबिक, Twitter, iPhone पर अपनी "Twitter Blue" मेंबरशिप के लिए 11 डॉलर हर महीने लेने का प्लान बना रहा है, जिससे Apple इन-ऐप पर्चेज से 30 फीसद कटौती कर पाए। मेंबरशिप का चार्ज वेब पर 7 डॉलर प्रति माह रहेगा। ऐसा माना जा रहा है कि iPhone का ज्यादा चार्ज कंपनी की इनकम को ज्यादा प्रभावित किए बिना Apple को इन-ऐप पर्चेज इनकम में 30 प्रतिशत की कटौती के साथ एप्पल को प्रदान करने की अनुमति दे सकता है।

कीमत में इस फर्क के चलते ग्राहक ट्विटर के लिए वेब पर मेंबरशिप लेने के लिए मजबूर हो सकते हैं, जिससे ट्विटर इन-ऐप पर्चेज चार्ज  बच सकता है। फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। ऐसा पहली बार नहीं है जब आईफोन यूजर्स को किसी सर्विस के लिए ज्यादा चुकाना पड़ रहा है। आपको बता दें कि Spotify जैसी अन्य कंपनियों ने भी पहले iPhone पर ज्यादा चार्ज लगाया है। ऐसे में जिन यूजर्स को नहीं पता है कि डिवाइस टू डिवाइस कीमत अलग-अलग क्यों होती है, या फिर यह पूरी प्रक्रिया क्या है और काम करती है तो उनमें भ्रम पैदा होने की भी संभावना है।

Twitter Blue के लिए साइन अप कैसे करें
यूजर्स को ऐप या twitter.com पर जाकर प्रोफाइल मीनू पर नेविगेट करना है।
फिर उसके बाद ट्विटर ब्लू का चयन करना है।
ब्लू कलर का चयन करें और $/ईयर की मेंबरशिप का चयन करें।
iOS यूजर्स इन ऐप पर्चेज गाइडलाइंस को फॉलो कर सकते हैं।
ऐसा करने के बाद यूजर्स ट्विटर ब्लू के मेंबर हो जाएंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »