• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Twitter के हेड ऑफिस में Elon Musk ने बिछवा दिए गद्दे! एंप्लॉयीज ऑफिस पहुंचते ही हुए हैरान!

Twitter के हेड ऑफिस में Elon Musk ने बिछवा दिए गद्दे! एंप्लॉयीज ऑफिस पहुंचते ही हुए हैरान!

ऑफिस के हर फ्लोर पर मस्क ने ऐसे 4 से 8 कमरे तैयार करवाए हैं जिनमें हार्डकोर कर्मचारी सो भी सकते हैं।

Twitter के हेड ऑफिस में Elon Musk ने बिछवा दिए गद्दे! एंप्लॉयीज ऑफिस पहुंचते ही हुए हैरान!

ऑफिस के हर फ्लोर पर मस्क ने ऐसे 4 से 8 कमरे तैयार करवाए हैं जिनमें हार्डकोर कर्मचारी सो भी सकते हैं।

ख़ास बातें
  • ऑफिस के हर फ्लोर पर मस्क ने ऐसे 4 से 8 कमरे तैयार करवाए हैं
  • ऑफिस को होटल के कमरे जैसा बना दिया गया है
  • ऑफिस में गद्दे बिछवाने की बात पर आपत्ति भी जताई गई है
विज्ञापन
Elon Musk जब से Twitter के नए मालिक बने हैं, तब से ट्विटर में हलचल मची हुई है। मस्क आए दिन कंपनी में नए बदलाव ला रहे हैं। अब खबर है कि उन्होंने रातोंरात ट्विटर हेडक्वार्टर में कमर्चारियों के सोने के लिए गद्दे बिछवा दिए हैं। साथ में आरामदेह कुर्सियां भी लगवा दी हैं। यानि कि ऑफिस को बेडरूम की शक्ल दे दी गई है। कर्मचारी भी जब अगले दिन ऑफिस पहुंचे तो ये सेटअप देखकर हैरान रह गए। मस्क ने यह सब बिना किसी घोषणा के ही कर दिया जिसे देखकर कर्मचारियों को भी अगली सुबह झटका लगा। एलन मस्क ने हाल ही में कर्मचारियों से कहा था कि या तो या तो वे जीतोड़ मेहनत करें, या फिर नौकरी ही छोड़ दें। 

एलन मस्क ने Twitter हेडक्वार्टर को रातोंरात बेडरूम में तब्दील करवा दिया। ऑफिस में कर्मचारी अब बहुत अधिक थकने पर आरामदेह गद्दों पर नींद भी ले सकते हैं। मस्क का काम करने का अंदाज बहुत अलग है। हाल ही में उन्होंने ऑफिस कर्मचारियों से कड़ी परिस्थितियों काम करने की बात कही थी। इसी के मद्देनजर उन्होंने यह बदलाव किया है। यानि कि वो देखना चाहते हैं कि कर्मचारी अपने काम के प्रति कितना समर्पित है। अगर कर्माचारी चाहे तो ऑफिस में ही सो भी सकता है। खुद एलन मस्क ने भी नवंबर में घोषणा की थी कि वह कॉर्पोरेट ऑफिसेज में रहकर कर्मचारियों के साथ काम करेंगे और वहीं सोएंगे, जब तक कि कंपनी की हालत बेहतर नहीं हो जाती।

ऑफिस में गद्दे बिछवाने की बात पर आपत्ति भी जताई गई है। सैन फ्रांसिस्को में बिल्डिंग निरीक्षण विभाग इसके लिए जल्द ही एक जांच कार्रवाई शुरू करने वाला है। फॉर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, KQED के एक सीनियर एडिटर डेट गोल्डनबर्ग ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि सैन फ्रांसिस्को डिपार्टमेंट ऑफ बिल्डिंग इंस्पेक्शन इसके खिलाफ जांच शुरू करने वाला है। यह ऑफिस स्पेस का अनादर करने जैसा है। इसलिए इसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। 

ऑफिस के हर फ्लोर पर मस्क ने ऐसे 4 से 8 कमरे तैयार करवाए हैं जिनमें हार्डकोर कर्मचारी सो भी सकते हैं। इन्हें नारंगी रंग के कालीन, साइडटेबल, क्वीनबेड, टेबललैंप, आर्मचेयर आदि से सजाया गया है जो देखने में बहुत आरामदेह माहौल बनाता है। ऑफिस को होटल के कमरे जैसा बना दिया गया है। जब से एलन मस्क कंपनी के मालिक बने हैं, कंपनी में रोज नए बदलाव कर रहे हैं। ट्विटर के वर्कर्स के वर्क फ्रॉम होम या रिमोट लोकेशन से वर्क पर भी बैन लगा दिया गया है। मस्क ने वर्कर्स को मुश्किल दौर के लिए तैयार रहने की सलाह दी है। शायद इसीलिए मस्क ने कर्माचारियों के ऑफिस में ही सोने की व्यवस्था करवा दी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »