• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • पैरेंट्स के लिए खुशखबरी! Instagram में टीनेजर्स नहीं देख सकेंगे एडल्ट कंटेंट, जानें क्या है PG 13 फिल्टर?

पैरेंट्स के लिए खुशखबरी! Instagram में टीनेजर्स नहीं देख सकेंगे एडल्ट कंटेंट, जानें क्या है PG-13 फिल्टर?

Meta का कहना है कि यह अपडेट पिछले साल इंट्रोड्यूस किए गए ऑटोमैटिक टीन प्रोटेक्शन सिस्टम का अपग्रेडेड वर्जन है।

पैरेंट्स के लिए खुशखबरी! Instagram में टीनेजर्स नहीं देख सकेंगे एडल्ट कंटेंट, जानें क्या है PG-13 फिल्टर?

Photo Credit: Unsplash

अब टीनेजर्स को ऐसा कंटेंट नहीं दिखेगा जिसमें ग्राफिक वायलेंस, एक्सप्लिसिट सीन, ड्रग्स का यूज आदि हो

ख़ास बातें
  • Instagram अब PG-13 कंटेंट गाइडलाइन्स फॉलो करेगा
  • Teen अकाउंट्स को पैरेंट्स की परमीशन के बिना बाहर नहीं निकाला जा सकेगा
  • AI टेक्नोलॉजी से झूठी उम्र बताने वाले यूजर्स की भी पहचान होगी
विज्ञापन

फेसबुक की पैरेंट कंपनी Meta अब Instagram पर किशोर यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव ला रही है। प्लेटफॉर्म ने मंगलवार को ऐलान किया कि अब 18 साल से कम उम्र के सभी यूजर्स को ऑटोमेटिकली एक नए “13+ Content Setting” में डाल दिया जाएगा, जिससे वे बाहर नहीं निकल सकेंगे जब तक कि पैरेंट्स की अनुमति न मिले। कंपनी का कहना है कि यह अपडेट प्लेटफॉर्म पर नाबालिगों के लिए सबसे बड़ा सेफ्टी चेंज है, जो अब तक के सभी प्रोटेक्शन से ज्यादा एडवांस होगा।

Instagram ने अपने न्यूजरूम पोस्ट में बताया कि यह नया फीचर PG-13 मूवी रेटिंग गाइडलाइन्स की तरह काम करेगा। यानी अब टीनेजर्स को ऐसा कंटेंट नहीं दिखेगा जिसमें ग्राफिक वायलेंस, एक्सप्लिसिट सीन, ड्रग्स का यूज या लगातार गालियां शामिल हों। कंपनी के मुताबिक, यह फिल्टर अब तक का सबसे सख्त कंटेंट प्रोटेक्शन सिस्टम है।

Meta का कहना है कि यह अपडेट पिछले साल इंट्रोड्यूस किए गए ऑटोमैटिक टीन प्रोटेक्शन सिस्टम का अपग्रेडेड वर्जन है। अब प्लेटफॉर्म AI-पावर्ड Age Prediction Technology भी यूज करेगा ताकि वो यूजर्स जो झूठी उम्र डालकर अकाउंट बनाते हैं, उन्हें भी सही कैटेगरी में शिफ्ट किया जा सके।

Instagram ने बताया कि अब पैरेंट्स को भी ज्यादा कंट्रोल मिलेगा ताकि वे तय कर सकें कि उनके बच्चे को किस लेवल तक का कंटेंट दिखे। कंपनी ने ये फीचर दुनियाभर के हजारों पैरेंट्स से मिले फीडबैक के बाद तैयार किया है।

हालांकि Instagram ने ये भी माना कि सिस्टम परफेक्ट नहीं है और कुछ सुझावात्मक या स्ट्रॉन्ग लैंग्वेज वाला कंटेंट अब भी फीड में दिख सकता है, लेकिन कंपनी का दावा है कि ऐसे इंस्टेंस को लगातार कम किया जा रहा है।

Meta ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि ये अपडेट पैरेंट्स को भरोसा दिलाएगा कि Instagram अब उनके बच्चों को डिफॉल्ट रूप में सेफ और एज-एप्रोप्रियेट कंटेंट दिखाएगा।”

Instagram का नया PG-13 रूल क्या है?

यह नया सिस्टम 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए है, जिसमें उन्हें ऑटोमेटिकली सेफ कंटेंट मोड में डाला जाएगा जो ग्राफिक, वायलेंट या एक्सप्लिसिट कंटेंट को ब्लॉक करता है।

क्या Teen यूजर्स इस रूल से बाहर निकल सकते हैं?

नहीं, यूजर्स इसे खुद डिसेबल नहीं कर सकते। इसके लिए पैरेंट्स की अनुमति जरूरी होगी।

क्या यह फीचर सभी देशों में रोल आउट हो रहा है?

Instagram ने ग्लोबल रोलआउट शुरू किया है, लेकिन कुछ रीजन में यह धीरे-धीरे लागू होगा।

क्या सिस्टम पूरी तरह परफेक्ट है?

Instagram ने माना है कि कुछ कंटेंट फिल्टर से निकल सकता है, लेकिन कंपनी इसे लगातार इंप्रूव कर रही है।

क्या पैरेंट्स को एक्स्ट्रा कंट्रोल मिलेगा?

हां, Instagram ने नया Advanced Parental Control फीचर जोड़ा है, जिससे पैरेंट्स खुद तय कर सकेंगे कि बच्चे को कौनसा कंटेंट दिखे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »