• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Code डालो, Reel देखो: Instagram पर आएगा सीक्रेट कोड वाले वीडियो शेयर करने का फीचर!

Code डालो, Reel देखो: Instagram पर आएगा सीक्रेट कोड वाले वीडियो शेयर करने का फीचर!

यह फीचर अभी टेस्टिंग में है और Instagram की तरफ से इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट या टाइमलाइन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Code डालो, Reel देखो: Instagram पर आएगा सीक्रेट कोड वाले वीडियो शेयर करने का फीचर!

Photo Credit: Unsplash

ख़ास बातें
  • इस फीचर के जरिए क्रिएटर्स कुछ चुनिंदा रील्स को लॉक कर पाएंगे
  • इन्हें देखने के लिए फॉलोअर्स को एक सीक्रेट कोड डालना होगा
  • यह फीचर फिलहाल लिमिटेड यूजर्स के लिए टेस्टिंग फेज में है
विज्ञापन
Instagram एक नया फीचर टेस्ट कर रहा है, जिसे कंपनी ‘Locked Reels' कह रही है। इस फीचर के जरिए क्रिएटर्स कुछ चुनिंदा रील्स को लॉक कर पाएंगे, जिन्हें देखने के लिए फॉलोअर्स को एक सीक्रेट कोड डालना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल लिमिटेड यूजर्स के लिए टेस्टिंग फेज में है और इसके जरिए इंस्टाग्राम पर एक्सक्लूसिव कंटेंट शेयरिंग को एक नया फॉर्म मिलेगा। यूजर जब तक सही कोड नहीं डालते, तब तक वो वीडियो नहीं देख पाएंगे।

यह फीचर अभी टेस्टिंग में है और Instagram की तरफ से इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट या टाइमलाइन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। TechCrunch की रिपोर्ट के अनुसार, यह iOS और Android दोनों पर टेस्ट हो रहा है, लेकिन केवल कुछ यूजर्स को ही यह एक्सेस मिला है।

रिपोर्ट बताती है कि Locked Reels का मकसद उन क्रिएटर्स को टूल देना है जो अपनी ऑडियंस के साथ पर्सनल या लिमिटेड इंटरैक्शन चाहते हैं। यूजर किसी खास ग्रुप, फैन बेस या कम्युनिटी के लिए कंटेंट लॉक कर सकते हैं। क्रिएटर रील के साथ एक हिंट भी दे सकता है, जैसे “मेरे पेट का नाम” या “मेरा बर्थडे” ताकि सही लोग ही उस वीडियो को अनलॉक कर सकें।

इस फीचर के आने से इंस्टाग्राम पर कंटेंट मोनेटाइजेशन या एक्सक्लूसिविटी का एंगल भी बढ़ सकता है, हालांकि कंपनी ने इसे लेकर कोई पेड सब्सक्रिप्शन की बात नहीं की है। रिपोर्ट के अनुसार, ये फीचर ब्रांड्स, इंफ्लुएंसर्स या क्लोज फ्रेंड्स ग्रुप्स के लिए यूजफुल हो सकता है, जहां हर रील हर किसी के लिए न हो।

कुछ यूजर्स ने इस टेस्ट को लेकर ये भी सवाल उठाए हैं कि क्या ये फीचर फीड ब्राउजिंग एक्सपीरियंस को स्लो या डिस्ट्रैक्ट करेगा, लेकिन फिलहाल इसे लेकर कोई पब्लिक रिएक्शन या फीडबैक सामने नहीं आया है। Instagram ने अभी तक इस फीचर को लेकर ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है। यह क्लियर नहीं है कि Locked Reels को पूरी तरह से लॉन्च किया जाएगा या नहीं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Instagram Locked Reel, Instagram, Instagram Features
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  2. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  3. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  4. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  5. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  7. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  8. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  10. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »