• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Instagram का यह फीचर होने जा रहा बंद, पोस्ट और रील में नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

Instagram का यह फीचर होने जा रहा बंद, पोस्ट और रील में नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

फीचर Content Notes के नाम से आता है जो अब इंस्टाग्राम पर नहीं उपलब्ध होगा।

Instagram का यह फीचर होने जा रहा बंद, पोस्ट और रील में नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

Instagram से Content Notes नाम का फीचर अब हटने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • Content Notes नाम का फीचर अब हटने जा रहा है।
  • फीचर को एक साल से भी कम समय पहले ही शुरू किया गया था।
  • इस फीचर को यूजर्स ने ज्यादा पसंद नहीं किया।
विज्ञापन
Instagram का एक फीचर अब ऐप से गायब होने जा रहा है। प्लेटफॉर्म ने अपने एक साल पहले ही आए फीचर को हटा देने का फैसला किया है। यह फीचर Content Notes के नाम से आता है जो अब इंस्टाग्राम पर नहीं उपलब्ध होगा। इस फीचर की मदद से यूजर पोस्ट, फोटो कैरोसेल्स और Reels पर नोट्स ऐड कर सकते हैं। हालांकि ये नोट्स एक सीमित समय के लिए ही दिखाई देते थे और केवल उन्हीं यूजर्स को दिखते थे जिनको अपलोडर ने फॉलो किया हो। क्या है इस फीचर को हटाने की वजह, कंपनी ने एक पोस्ट के माध्यम से बताया है। 

Instagram से Content Notes नाम का फीचर अब हटने जा रहा है। प्लेटफॉर्म इसे आने वाले कुछ दिनों में बंद कर देगा। फीचर को एक साल से भी कम समय पहले ही शुरू किया गया था। Instagram की ओर से कहा गया है कि इस फीचर को यूजर्स ने ज्यादा पसंद नहीं किया। यानी यह बहुत ही कम इस्तेमाल किया गया, इसलिए कंपनी को यह फीचर अब ऐप पर जरूरी नहीं लग रहा है। इसलिए इसे बंद करने का फैसला लिया गया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कंपनी ने इसकी जानकारी दी है। 
Instagram हेड Adam Mosseri ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट के माध्यम से Content Notes फीचर को बंद करने की जानकारी दी है। फीचर को लॉन्च करने का कारण Instagram को 'सोशल और फन' बनाना था, लेकिन हकीकत में इसे ज्यादा प्यार नहीं मिला। यूजर्स ने इसे ज्यादा इस्तेमाल ही नहीं किया। हालांकि फीचर पोस्ट और रील से हट जाएगा लेकिन DM में इस फीचर की मौजूदगी बनी रह सकती है। तो अगर आप भी Content Notes फीचर का इस्तेमाल कर रहे थे तो अब यह आपको दिखाई नहीं देगा। 

Instagram से जुड़ी अन्य खबरों की बात करें तो इंस्टाग्राम ने रील्स (Reels) देखने के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए एक नया फास्ट-फॉरवर्ड फीचर पेश किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अब इंस्टाग्राम रील्स को तेजी से स्किप कर सकते हैं, ठीक उसी तरह जैसे TikTok पर वीडियो को फास्ट-फॉरवर्ड किया जा सकता है। यह फीचर सभी यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा है और जल्द ही ग्लोबली उपलब्ध होगा। इस नए अपडेट का फायदा उन लोगों को ज्यादा होगा जो लंबी रील्स देखते समय खास हिस्सों को स्किप करना चाहते हैं या तेजी से वीडियो कंज्यूम करना पसंद करते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »