• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • भारत की माइक्रोब्लॉगिंग साइट Koo ने पार किए 5 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड!

भारत की माइक्रोब्लॉगिंग साइट Koo ने पार किए 5 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड!

इसमें मल्टी लैंग्वेज कीबोर्ड, 10 भाषाओं में टॉपिक, लैंग्वेज ट्रांसलेशन, एडिट और फ्री सेल्फ वैरिफिकेशन जैसे फीचर्स हैं।

भारत की माइक्रोब्लॉगिंग साइट Koo  ने पार किए 5 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड!

भारत समेत Koo ऐप दुनियाभर में तेजी से पॉपुलर हो रहा है।

ख़ास बातें
  • कू ने पार किए 5 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड
  • 10 लोकल लैंग्वेज में कर सकते हैं माइक्रोब्लॉगिंग
  • लैंग्वेज ट्रांसलेशन, एडिट और फ्री सेल्फ वैरिफिकेशन जैसे फीचर्स भी शामिल
विज्ञापन
भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग साइट Koo तेजी से पॉपुलर हो रही है और इसने 5 करोड़ डाउनलोड के आंकड़े को पार कर लिया है। एक तरफ जहां Twitter के नए मालिक एलन मस्क के बदलाव यूजर्स को पसंद नहीं आ रहे हैं, भारतीय ऐप कू के यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। साल की शुरुआत से लेकर अब तक कू के यूजर्स टाइम में भी बढ़ोत्तरी हुई है, यानि अब यूजर्स ऐप पर ज्यादा समय बिताने लगे हैं। कू एक मल्टीलिंगुअल ऐप है, यानि आप कई भाषाओं में इस पर ब्लॉगिंग कर सकते हैं। 

Koo के पांच करोड़ डाउनलोड पूरे होने की घोषणा करते हुए प्लेटफॉर्म के सीईओ और को-फाउंडर अप्रमेय राधाकृष्ण ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि ऐप ने एक नया माइलस्टोन पार कर लिया है। इससे पता चलता है कि भारत जैसे विभिन्न भाषाओं वाले देश में ऐप को खूब पसंद किया जा रहा है, जो खासकर भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर ही डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा यूजर्स का ऐप को तेजी से अपनाना बताता है कि करोड़ों लोगों को ऐप में अपनी समस्याओं का समाधान मिल रहा है। 

सपोर्टेड लैंग्वेज की बात करें तो कू हिंदी, मराठी, गुजराती, पंजाबी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, असमिया, बंगाली और अंग्रेजी समेत 10 भाषाओं में उपलब्ध है। ऐप पर 7 हजार 500 से ज्यादा सिलेब्रिटी और मशहूर हस्तियां भी मौजूद हैं। ऐप की खास बात है कि ये सभी लोग अपने खास मौकों जैसे त्यौहारों आदि पर अपनी लोकल लैंग्वेज में पोस्ट करते हैं। सीईओ ने आगे बताया कि भारत में 80 करोड़ इंटरेनट यूजर्स ऐसे हैं जो अपने पोस्ट में अपनी लोकल लैंग्वेज का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। ऐप का मकसद ऐसे ही लोगों, यानि कि भारतीय जनसंख्या के लगभग 90 प्रतिशत हिस्से को अभिव्यक्ति की आजादी देना है। 

ऐप के फीचर्स के बारे में बताते हुए अप्रमेय राधाकृष्णन ने कहा कि इसमें मल्टी लैंग्वेज कीबोर्ड, 10 भाषाओं में टॉपिक, लैंग्वेज ट्रांसलेशन, एडिट और फ्री सेल्फ वैरिफिकेशन जैसे फीचर्स हैं। आने वाले समय में ऐप में और अधिक फीचर्स जोड़ने की बात कही गई है ताकि इसके इस्तेमाल को और अधिक सुविधापूर्ण बनाया जा सके। ऐप को मार्च 2020 में लॉन्च किया गया था। ऐप का खास फीचर इसका ट्रांसलेशन बताया गया है जो किसी टेक्स्ट में छिपे भाव को खोए बिना रियल टाइम में कई भाषाओं में अनुवाद कर सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Koo, Koo account, Koo cross 5 crore download
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »