• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • मेड इन इंडिया Koo App अब असमी भाषा में भी, मुख्यमंत्री ने असमी में शेयर किया पहला संदेश

मेड-इन-इंडिया Koo App अब असमी भाषा में भी, मुख्यमंत्री ने असमी में शेयर किया पहला संदेश

koo App की शुरुआत मार्च 2020 में Aprameya Radhakrishna और Mayank Bidawatka (Who Made Koo App) द्वारा की गई थी। हालांकि अब दिग्गज भारतीय नेताओं और बड़े मंत्रालयों द्वारा इसके प्रचार करने के बाद Koo को लोग जान रहे हैं।

मेड-इन-इंडिया Koo App अब असमी भाषा में भी, मुख्यमंत्री ने असमी में शेयर किया पहला संदेश
ख़ास बातें
  • असम के मुख्यमंत्री ने असमी भाषा में भेजा पहला Koo संदेश
  • कू ऐप की शुरुआत साल 2020 में हुई थी
  • कई भाषाओं में उपलब्ध है मेड-इन-इंडिया Koo App
विज्ञापन
मेड-इन-इंडिया माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Koo App को अब असमी भाषा में भी लॉन्च कर दिया गया है। बुधवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने असमी भाषा में कू ऐप पर अपना पहला संदेश साझा किया। बता दें, मेड-इन-इंडिया Koo App को भारतीय डेवलपर अपरामेय राधाकृष्ण ने अपनी टीम के साथ मिलकर बनाया है, जो ट्विटर (Twitter) का भारतीय विकल्प है। इस ऐप को आत्मनिर्भर भारत कैंपेन का सपोर्ट मिल रहा है। कई बड़े नेता और लोकप्रिय हस्तियां इस ऐप को प्रमोट कर रही हैं।

वहीं, अब इस भाषा को भारतीय क्षेत्र भाषाओं में भी लाने की तैयारी की जा रही है, जिसकी शुरुआत असमी भाषा से हुई है। बुधवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने असमी भाषा में कू ऐप पर अपना पहला संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि Koo App को असमी भाषा में लॉन्च किया गया है। यह ऐप असम के लोगों को अपनी मातृभाषा में अपने विचार प्रस्तुत करने में मदद करेगा।" उन्होंने आगे कहा, ‘‘मैं कू ऐप पर लोगों के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हूं। मैं यहां अपनी राय, घोषणाएं और कई अन्य जानकारियां कू के जरिए प्रस्तुत करूंगा। मैं कू ऐप को उसके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।''

इस संबंध में कू ऐप के को-फाउंडर और सीईओ अपरामेय राधाकृष्ण ने कहा कि वह इस प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री जी को देखकर काफी खुश हैं और उम्मीद करते हैं कि यह प्लेटफॉर्म असम के अन्य लोगों को भी उतना ही पसंद आएगा और वह कू पर असमी भाषा में एक-दूसरे से अपने विचार साझा करेंगे।

उन्होंने आगे कहा, "असम 30 मिलियन से अधिक की आबादी वाला एक बड़ा राज्य है और यहां के लोगों का अपनी भाषा के प्रति अलग ही अपनापन है। कू उन कुछ ही प्लेटफॉर्म्स में से एक होगा जहां वे एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे, असमी में विचारों का आदान-प्रदान कर सकेंगे और नए दोस्त भी बना पाएंगे।"

आपको बता दें, कू ऐप (What is koo App) नया नहीं है। इसकी शुरुआत मार्च 2020 में Aprameya Radhakrishna और Mayank Bidawatka (Who Made Koo App) द्वारा की गई थी। हालांकि अब दिग्गज भारतीय नेताओं और बड़े मंत्रालयों द्वारा इसके प्रचार करने के बाद Koo को लोग जान रहे हैं। ऐप को भारतीय तड़का देने के लिए इसमें हिंदी के साथ-साथ, बंगाली, गुजराती, तेलुगू, कन्नड, तमिल, मलयाली, मराठी, पंजाबी और उड़िया भाषाओं का सपोर्ट भी शामिल किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »