Netflix, Amazon Prime Video और Disney+ Hotstar पर अब सरकारी पहरा

कैबिनेट सचिवालय ने नोटिफिकेशन ज़ारी कर यह जानकारी सार्वजनिक की गई है। अब-तक कोई भी ऐसी कोई सरकारी निकाय नहीं थी जो कि डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म कॉन्टेंट को नियंत्रित करती थी।

Netflix, Amazon Prime Video और Disney+ Hotstar पर अब सरकारी पहरा
ख़ास बातें
  • डिजिटल और ऑनलाइन मीडिया अब सूचना प्रसारण मंत्रालय के तहत आएगा
  • अब तक ऑनलाइन कॉन्टेंट पर नहीं था सरकार का नियंत्रण
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिया था इसका इशारा
विज्ञापन
 Netflix, Amazon Prime Video और Disney+ Hotstar पर अब भारत सरकार को ज़ोर चलेगा। जी हां, अब से ऑनलाइन कॉन्टेंट प्रोवाइडर्स और ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल्स सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन होंगे। कैबिनेट सचिवालय द्वारा नोटिफिकेशन ज़ारी कर यह जानकारी सार्वजनिक की गई है। अब तक कोई भी ऐसी कोई सरकारी निकाय नहीं थी जो डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म कॉन्टेंट को नियंत्रित करती थी।

आपको बता दें कि अन्य कॉन्टेंट को प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन, एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन जैसे निकायों द्वारा नियंत्रित किया जाता है।

अब भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 9 नवंबर को भारत सरकार (व्यापार का आबंटन) नियम 1961 में एक नए संशोधन कानून पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस संशोधन के बाद अब ऑनलाइन फिल्म और ऑडियो-विजुअल प्रोग्राम, ऑनलाइन समचार व अन्य कॉन्टेट सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आएंगे।

गौरतलब है कि दो हफ्ते पहले सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इशारा दिया था कि सरकार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को नियंत्रित कर सकती है। Indian Express से की गई बातचीत में उन्होंने इसके संकेत दिए थे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »