गूगल का यह आईओएस ऐप लाइव फोटोज को बना देगा जिफ इमेज

गूगल का यह आईओएस ऐप लाइव फोटोज को बना देगा जिफ इमेज
विज्ञापन
गूगल ने आईओएस यूजर के लिए एक नया ऐप 'मोशन स्टिल्स' पेश किया है। इस ऐप से यूजर लाइव तस्वीरों को जिफ तस्वीर में बदल सकते हैं। लेकिन गूगल ने अपने एंड्रॉयड यूजर के लिए ऐसा कोई ऐप लॉन्च नहीं किया है।

इस ऐप से लाइव तस्वीरों को और बेहतर बनाया जा सकता है। तस्वीरों को आसानी से जिफ में बदलकर शेयर कर सकते हैं। आजकल जिफ तस्वीरों का इस्तेमाल आमतौर पर इंस्टेंट मैसेजिंग के दौरान चैटिंग करते समय और सोशल मीडिया पर शेयरिंग के लिए होता है। मोशन स्टिल्स के जरिए यूजर अपनी सुविधा और जरूरत के मुताबिक जिफ तस्वीर क्रिएट कर सकते हैं। इसके अलावा, जिफ तस्वीर को स्टिच कर एक मूवी क्लिप भी इस ऐप से तैयार की जा सकती है।

स्मार्टफोन से ली जाने वाली अधिकतर लाइव तस्वीरें काफी हिलती-डुलती होती हैं। गूगल का दावा है कि मोशन स्टिल्स ऐप एडवांस्ड स्टेबिलाइज़ेशन और रेंडरिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है जिससे वीडियो को स्मूद कर एक बेहतक जिफ तस्वीर पाई जा सकती है।

लेकिन, गूगल के इस ऐप को लाइव तस्वीरें चाहिए होती हैं और इसीलिए यह सिर्फ आईफोन 6एस, आईफोन 6एस प्लस और आईफोन एसई पर ही काम करेगा। ऐप्पल ने लाइव फोटोज़ फीचर को पिछले साल आईफोन में दिया था और तब से लेकर अब तक यह आईफोन का एक आकर्षक फीचर रहा है।

हालांकि, आईफोन यूजर ऐप स्टोर पर उपलब्ध एनिमेटेड फोटो बनाने वाले थर्ड पार्टी ऐप जैसे लाइवमेकर, फ्यूज, डीएससीओ जैसे कई दूसरे ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। मोशन स्टिल्स ऐप ऑटोमैटिकली ही आईफोन में मौजूद सभी लाइव फोटो को इकट्ठा कर लेता है और इन्हें ऐप में दिखाता है। इसके साथ ही यूजर ओरिजिनल लाइव फोटो और ऐप द्वारा बनाए गए फोटो को देख दोनों में फर्क महसूस कर सकते हैं। ऐप से यूजर जिफ तस्वीर को किसी भी इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर भी शेयर कर सकते हैं। हमने फेसबुक मैसेंजर पर ऐसा करके देखा और कामयाब रहे। जो इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप जिफ तस्वीर सपोर्ट नहीं करते हैं उन पर मोशन स्टिल्स ऐप के जरिए लाइव फोटो को वीडियो क्लिप के तौर पर शेयर किया जा सकता है।

फिलहाल कंपनी ने एंड्रॉयड यूजर के लिए ऐसे किसी ऐप की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन रिसर्च ब्लॉग का दावा है कि फीडबैक के बाद पहले से मौजूद गूगल फोटोज में इस तरह के फीचर को इंटीग्रेट किया जा सकता है। मोशन स्टिल्स ऐप को ऐप स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »