गूगल की मदद से हवाई जहाज के सस्ते टिकट खरीद पाएंगे आप

गूगल की मदद से हवाई जहाज के सस्ते टिकट खरीद पाएंगे आप
ख़ास बातें
  • सस्ते एयर टिकट के लिए अब गूगल आपकी सेवा में हाज़िर है
  • यह सेवा आपको टिकट के होने वाले अनुमानित बदलाव के बारे में बताएगी
  • यह आपको ऐसे रूट का भी सुझाव देगा, जिसके जरिए आप पैसे बचा पाएंगे
विज्ञापन
गूगल ने भारत में इस साल की शुरुआत में अपनी फ्लाइट सर्च सेवा की शुरुआत की थी।  कंपनी ने यूज़र के लिए बेहतर नतीजों के लिए लगातार अलग-अलग किस्म के प्रयोग किए हैं। यूज़र किसी खास फ्लाइट में किराये में हो रहे बदलाव पर नज़र रख सकते हैं। उन्हें गूगल नाउ कार्ड्स या ईमेल के जरिए किराये में किए गए बदलाव का नोटिफिकेशन भी मिल सकता है।

अब सर्च कंपनी ने फ्लाइट सर्च के लिए नया अपडेट जारी किया है। अब यूज़र को ट्रेंड को देखते हुए टिकट बुकिंग के समय ही कीमत में होने वाले अनुमानित बदलाव के बारे में बताया जाएगा।

यह सेवा चुने हुए रूट पर कीमत में अनुमानित बढ़ोतरी के बारे में बताएगी। और यह भी बताएगी कि आप सही समय पर टिकट बुक कर रहे हैं या नहीं।

गूगल फ्लाइट सर्च मुख्य तौर पर आपको हवाई जहाज की टिकट बुक करने के लिए टिप्स देगा। इन सुझावों में अलग एयरपोर्ट इस्तेमाल करने या यात्रा की तारीख बदलने का भी ज़िक्र हो सकता है। किसी खास रूट के पुराने आंकड़ों के आधार पर आपको अनुमित बढ़ोतरी के लिए नोटिफिकेशन भी मिलेगा। यह भी बताया जाएगा कि कीमत बढ़ने की संभावना कब तक है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »