• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • अगले नेक्सस डिवाइस में गूगल नाउ लॉन्चर का बदलेगा रंग रूपः रिपोर्ट

अगले नेक्सस डिवाइस में गूगल नाउ लॉन्चर का बदलेगा रंग-रूपः रिपोर्ट

अगले नेक्सस डिवाइस में गूगल नाउ लॉन्चर का बदलेगा रंग-रूपः रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • गूगल जल्द ही अपने एंड्रॉयड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम को लॉन्च करेगी
  • गूगल अगले नेक्सस डिवाइस में गूगल नाउ लॉन्चर को नया रूप देने वाली है
  • कंपनी ने आखिरकार ऐप ड्राअर आइकन हटाने का फैसला कर लिया है
विज्ञापन
गूगल जल्द ही मोबाइल और टैबलेट के लिए अपने लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम को लॉन्च करेगी। इस ओएस को नए नेक्सस डिवाइस के साथ लॉन्च किया जाएगा। एंड्रॉयड नॉगट में हम कई नए फ़ीचर की उम्मीद कर सकते हैं। ताजा जानकारी गूगल नाउ लॉन्चर को लेकर सामने आई है।  पता चला है कि गूगल अगले नेक्सस डिवाइस में गूगल नाउ लॉन्चर को नया रूप देने वाली है। और यह गूगल प्ले पर भी उपलब्ध है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल इस बार नेक्सस डिवाइस के होम स्क्रीन पर ऐप ड्रॉअर आइकन और गूगल सर्च बार का इस्तेमाल नहीं करेगी। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि गूगल इन नए फ़ीचर को नेक्सस के अलावा अन्य एंड्रॉयड डिवाइस के गूगल नाउ लॉन्चर का हिस्सा बनाएगी या नहीं।

एंड्रॉयड पुलिस द्वारा जारी की गई तस्वीरों से पता चलता है कि कैलिफोर्निया स्थित इस कंपनी ने आखिरकार ऐप ड्राअर आइकन हटाने का फैसला कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब सभी ऐप तक पहुंचने के लिए यूज़र को 'फ्रॉस्टेड एरिया' को ऊपर की ओर खींचना होगा, या डॉक के ऊपर बने निशान को टैप करना होगा। इन दोनों तरीकों से ऐप ड्रॉअर को खोला जा सकता है।

ऐसा लगता है कि एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म डिवाइस की पहचान बन चुका गूगल का सर्च बार भी आने वाले नेक्सस डिवाइस के होम स्क्रीन का हिस्सा नहीं रहेगा। इस बार सर्च बार की जगह प्राइमरी होम स्क्रीन पर दायीं तरफ ऊपर की ओर एक कैलेंडर विजेट रहेगा। बायीं तरफ एक जी-आइकन पुल टैब है। टैब आइकन पर टच करने पर यूज़र गूगल के सर्च फंक्शन का फायदा उठा सकते हैं। स्क्रीन पर बायीं से दायीं तरफ स्वाइप करने या प्राइमरी होम स्क्रीन के बायें वाले पैन को भी स्वाइप करने पर गूगल नाउ सेक्शन खुल जाएगा। गूगल ऐप के स्वाइप फंक्शनालिटी को स्विच भी किया जा सकता है।

भले ही ये लीक भरोसेमंद नज़र आते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि अभी तक एंड्रॉयड 7.0 नॉगट का आखिरी बिल्ड रिलीज नहीं किया गया है। ऐसे में गूगल नाउ लॉन्चर के रंग-रूप में और बदलाव की उम्मीद की जा सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »