• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • सावधान: Google की नई पॉलिसी से इन ऐप्स पर गिरेगी गाज, क्या आप भी करते हैं ये ऐप इस्तेमाल

सावधान: Google की नई पॉलिसी से इन ऐप्स पर गिरेगी गाज, क्या आप भी करते हैं ये ऐप इस्तेमाल

इस पॉलिसी को लेकर Google का कहना है कि, "हम ऐसे ऐप्स की अनुमति नहीं देते हैं जो किसी और का भेस बनाकर यूजर्स को गुमराह करते हैं (उदाहरण के लिए, कोई अन्य डेवलपर, कंपनी, इकाई) या कोई अन्य ऐप।" 

सावधान: Google की नई पॉलिसी से इन ऐप्स पर गिरेगी गाज, क्या आप भी करते हैं ये ऐप इस्तेमाल

नई नीति का उद्देश्य यूजर्स के लिए ऐप के अंदर से सब्सक्रिप्शन रद्द करना आसान बनाना है

ख़ास बातें
  • इस पॉलिसी के आने के बाद कई दुर्भावनापूर्ण ऐप्स पर असर पड़ेगा
  • इस पॉलिसी को 31 अगस्त से लागू किया जाएगा
  • पेशेवर स्वास्थ्य सलाह के विपरीत जानकारी देने वाले ऐप्स पर लग सकता है बैन
विज्ञापन
Google ने डेवलपर्स के लिए कथित तौर पर Play Store पॉलिसी को अपडेट किया है। नई Play Store पॉलिसी गलत सूचना, झूठी पहचान और इन-ऐप विज्ञापनों को खास टार्गेट करती हैं। इस पॉलिसी के आने के बाद कई दुर्भावनापूर्ण ऐप्स पर असर पड़ेगा। विभिन्न खामियों से निपटने के लिए अपनी नई पलिसी में Google ने ऐप के अनुभव और यूजर्स की सुरक्षा में सुधार करने पर भी ध्यान दिया है।

Google ने अपने प्ले स्टोर पर मौजूद उन ऐप्स के डेवपरर्स नाक में दम करने के लिए कमर कस ली है, जो यूजर्स को किसी न किसी तरह से परेशान करते हैं, या उनका नुकसान करते हैं। Gadgets Now के अनुसार, कंपनी अपने Android ऑपरेटिंग सिस्टम के स्टोर के लिए नई पॉलिसी जारी करेगी, जो नकल करने वाले ऐप्स को सीधा टार्गेट करती है। इसका मतलब है कि अब अनधिकृत ऐप्स सरकारी संगठनों के राष्ट्रीय प्रतीक और लोगो (logo) का उपयोग नहीं कर सकेंगे।

इसके अलावा, रिपोर्ट का कहना है कि अनुचित डेवलपर्स को कंपनी के लोगो या किसी कलाकार या टीवी शो की तस्वीरों का उपयोग करने की भी अनुमति नहीं होगी। अकसर ऐप्स खुद को इन लोगों या संस्थानों से जुड़ा हुआ साबित करने के लिए इनकी तस्वीरों का सहारा लेते हैं। इस पॉलिसी को 31 अगस्त से लागू किया जाएगा।

इस पॉलिसी को लेकर Google का कहना है कि, "हम ऐसे ऐप्स की अनुमति नहीं देते हैं जो किसी और का भेस बनाकर यूजर्स को गुमराह करते हैं (उदाहरण के लिए, कोई अन्य डेवलपर, कंपनी, इकाई) या कोई अन्य ऐप।" 

इसके अलावा, रिपोर्ट कहती है कि Google ऐसे ऐप्स पर बैन लगा सकती है, जो पेशेवर स्वास्थ्य सलाह के विपरीत जानकारी प्रदान करते हैं। तो, ऐप्स

एक अन्य नीति 30 सितंबर से प्रभावी होगी, जो फुल-स्क्रीन इन-ऐप विज्ञापनों को लक्षित करती है। पॉविसी डेवलपर्स से 15 सेकंड के बाद फुल-स्क्रीन विज्ञापनों को बंद करने योग्य बनाने के लिए कहेगी। हालांकि, ऑप्ट-इन विज्ञापन, जो विज्ञापन आप रिवॉर्ड पाने के लिए देखते हैं, वे 15-सेकंड की समय सीमा से अधिक हो सकते हैं।

Google यूजर डेटा और विज्ञापन धोखाधड़ी एकत्र करने के लिए एंड्रॉयड की इन-बिल्ट VPN सर्विस का उपयोग करने से ऐप्स को रोकेगी और यह नई नीति DuckDuckGo के "ऐप ट्रैकिंग प्रोटेक्शन" फीचर को भी प्रभावित कर सकती है।

नई नीति का उद्देश्य यूजर्स के लिए ऐप के अंदर से सब्सक्रिप्शन रद्द करना आसान बनाना है, जो 30 सितंबर, 2022 से प्रभावी है। आखिर में, सभी वैध मॉनिटरिंग ऐप को 1 नवंबर, 2022 तक ' IsMonitoringTool' फ्लैग की जरूरत होगी, और Play Store में फंग्शनेलिटी का भी खुलासा करना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Play store, Google Play, Google Play New Policies, Android, Google
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  7. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  8. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  9. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »