गूगल मैप्स की मदद से अब ढूढें सार्वजिनक शौचालय

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2016 15:04 IST
ख़ास बातें
  • टॉयलेट लोकेटर फ़ीचर के लिए गूगल ने शहरी विकास मंत्रालय के साथ साझेदारी की
  • यह फ़ीचर आईओएस, एंड्रॉयड व वेब पर उपलब्ध है
  • यूज़र टॉयलेट को रेट व रिव्यू भी कर सकेंगे
अक्टूबर में ख़बर आई थी कि गूगल एक नए फ़ीचर 'टॉयलेट लोकेटर' पर काम कर रहा है। गुरुवार को गूगल ने इस फ़ीचर को लॉन्च कर दिया। गूगल मैप्स ने अब दिल्ली-एनसीआर और मध्य प्रदेश के लोगों को सार्वजनिक शौचालय के बारे में जानकारी देना शुरू कर दिया है।

इस नए फ़ीचर के इस्तेमाल के लिए एंड्रॉयड, आईओएस और डेस्कटॉप यूज़र को गूगल मैप्स में 'पब्लिक टॉयलेट' सर्च करना होगा। इसके बाद यूज़र के आसपास स्थित शौचालय की जानकारी मिल जाएगी। इस जानकारी में उनका पता और खुलने का समय भी लिखा होगा। यह फ़ीचर हिंदी व अंग्रेजी में उपलब्ध है।  लोग गूगल मैप्स द्वारा बताए गए टॉयलेट की साफ-फाई को रेट करने के अलावा रिव्यू भी लिख सकेंगे।
Advertisement

 'टॉयलेट लोकेटर' फ़ीचर को गूगल मैप्स में शहरी विकास मंत्रालय के साथ मिलकर जोड़ा गया है। गूगल ने इस साझेदारी के लिए शुक्रिया अदा किया। गूगल की मैप सर्विस में 4,000 से ज्यादा सार्वजनिक रेस्टरूम की जानकारी शामिल की गई है।
 

गूगल का कहना है कि इस फ़ीचर के लिए अभी दिल्ली, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद, भोपाल और इंदौर को चुना गया है। कंपनी ने अपने एक बयान में बताया कि शहरी विकास मंत्रालय की ''योजना सार्वजनिक शौचालय की जानकारी को और ज्यादा शहरों में मुहैया कराना है।''
Advertisement

गूगल मैप्स के प्रोडक्ट मैनेजर संकेत गुप्ता ने इस सर्विस के लॉन्च के अवसर पर कहा, ''जब आप किसी ऐसे क्षेत्र में जहां यह सर्विस उपलब्ध है, वहां गूगल मैप्स में 'पब्लिक टॉयलेट' सर्च करेंगे, तो आपको अपने आसपास स्थित रेस्टरूम की एक लिस्ट मिल जाएगी, इनमें उनका पता और खुलने का समय भी होगा। अगर आप नेशनल हाईवे 8 पर गुरुग्राम में यात्रा कर रहे हैं तो आपके लिए सार्वजनिक शौचालय खोजना बहुत मुश्किल होता है और आपके पास रेस्तरां या कैफे में जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। इस नए फ़ीचर से अब चीजें पहले से ज्यादा आसान होंगी।'
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 1 साल की वैधता वाला प्लान है बेस्ट, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 1 साल की वैधता वाला प्लान है बेस्ट, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल
  2. GTA 6 ने आते ही मचाया तहलका! मिले रिकॉर्डतोड़ रिव्यू, बना टॉप रेटेड गेम
  3. Rollme PulseFit स्मार्ट बैंड लॉन्च: हार्ट रेट से लेकर, यूरिक एसिड और ब्लड लिपिड भी करेगा ट्रैक, 15 दिन चलेगी बैटरी
  4. WhatsApp पर बदलेगा मैसेज पर रिएक्शन देने का तरीका, Emoji की छुट्टी, अब Stickers से करो इंप्रेस!
  5. स्मार्टफोन से ऊब गए हैं? जापानी कंपनी का ये नया 4G फोन आपको चौंका देगा
  6. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
  7. मैं लैब्राडोर नहीं बनना चाहता, सैम ऑल्टमैन का एलन मस्क को जवाब, इंसानों पर रहना चाहिए AI का कंट्रोल
  8. Philips TAB4304/94 साउंडबार, 3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Havells लाया भारत का पहला एजेंटिक AI सीलिंग फैन, बातों को समझेगा और फिर देगा हवा
  10. ₹15000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, विजय सेल्स पर हो रही बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.