गूगल भारत में लॉन्च करेगा 'टॉयलेट लोकेटर'

गूगल भारत में लॉन्च करेगा 'टॉयलेट लोकेटर'
ख़ास बातें
  • गूगल शहरी विकास मंत्रालय के साथ 'टॉयलेट लोकेटर' नाम का फ़ीचर लॉन्च करेगा
  • इस पायलट प्रोजेक्ट के एनसीआर क्षेत्र में टेस्ट किए जाने की ख़बर है
  • शहरी विकास मंत्रालय की योजना इस फ़ीचर को देशभर में लॉन्च करने की है
विज्ञापन
क्या आप कभी ऐसी स्थिति में फंसे हैं जबकि आप अपने आसपास एक साफ शौचालय ना ढ़ूंढ पाएं हों? तो अब, जल्द ही गूगल भारत में आपकी इस मुश्किल में मदद कर सकता है। ख़बर है कि सर्च दिग्गज गूगल जल्द ही शहरी विकास मंत्रालय के साथ मिलकर 'टॉयलेट लोकेटर' नाम से एक नया फ़ीचर लॉन्च करेगा।

एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ''16 नवंबर से 30 नवंबर'' के बीच इस एनसीआर क्षेत्र में इस नए फ़ीचर को लॉन्च करेगा। इस फ़ीचर को गूगल मैप्स में इंटिग्रेट किया जाएगा और इससे किसी दूसरी जगह को मैप्स में सर्च करने की तरह ही टॉयलेट भी सर्च किया जा सकेगा। ख़बरों के मुताबिक, इस फ़ीचर को केंद्र सरकार के स्वच्छता पखवाड़ा या स्वच्छता अभियान के तहत पेश किया जा रहा है।

शहरी विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने दावा किया कि मंत्रालय ''पहले ही इस सुविधा को एनसीआर क्षेत्र में जारी करने की कोशिश में है।'' और इस फ़ीचर के तहत मेट्रो स्टेशन, मॉल, पेट्रोल पंप और अस्पताल में स्थित सार्वजनिक शौचालय भी शामिल होंगे।

एक और अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि एनसीआर क्षेत्र में उपलब्ध शौचालय की लिस्ट लगभग पूरी हो चुकी थी। एक और अधिकारी ने आईबीटाइम्स इंडिया को बताया, ''इसके लिए सबसे पहले गूगल मैप्स को खोलना होगा और फिर अपने पास स्थित शौचालय के लिए सर्च करना होगा। इसके लिए अलग-अलग कीवर्ड जैसे टॉयलेट, लवेटरी, स्वच्छ, स्वच्छती, सुलभ या शौचालय टाइप कर सकते हैं और इसके बाद गूगल आपके सबस् पास स्थित शौचालय की जानकारी देगा।'' इस रिपोर्ट के अनुसार, टॉयलेट लोकेटर काफी हद तक क्राउडसोर्सिंग पर निर्भर करेगा और यह लोगों से फीडबैक भी लेगा। इसका मतलब है कि लोग गूगल मैप्स द्वारा बताए गए टॉयलेट की साफ-फाई को रेट करने के अलावा रिव्यू भी लिख सकेंगे।

लेकिन, अभी 'टॉयलेट लोकेटर' के देशभर के यूज़र के लिए उपलब्ध होने को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, शहरी विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने जोर देते हुए कहा कि, ''इस पूरी प्रक्रिया को कार्यान्वित करने की शुरुआत हो चुकी है और इसे देश की 2,041 अर्बन लोकल बॉडीज़ (यूएलबी) तक जल्द पहुंचाया जाएगा।''

गौर करने वाली बात है कि ऐप के जरिए लोगों की मदद करने का यह पहला प्रयास नहीं है। इससे पहले इस साल दिल्ली में फाइंड एक्स टॉयलेट ऐप लॉन्च किया गया था जिससे कोई भी अपने पास स्थित मौज़ूदा लोकेशन के हिसाब से टॉयलेट सर्च कर सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Toilet Locator, Toilet Finder, Google, Google Maps
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  2. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  4. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  5. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  6. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  7. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  8. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  9. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  10. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »