• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • आपका सफ़र होगा और सुहाना, अब गूगल मैप्स ऐप पर ट्रैफिक अलर्ट भी मिलेगा

आपका सफ़र होगा और सुहाना, अब गूगल मैप्स ऐप पर ट्रैफिक अलर्ट भी मिलेगा

आपका सफ़र होगा और सुहाना, अब गूगल मैप्स ऐप पर ट्रैफिक अलर्ट भी मिलेगा
विज्ञापन
सफ़र के दौरान गूगल मैप्स ऐप इस्तेमाल करने वाले यूज़र को गूगल ने एक और बड़ी सुविधा दी है। अब भारत में गूगल मैप्स के एंड्रॉयड और आईओएस ऐप पर ट्रैफिक अलर्ट मिलेगा। नेविगेशन मोड स्विच ऑन करते ही ट्रैफिक अलर्ट मिलना शुरू हो जाएगा।

नए अपडेट के बाद मैप्स ऐप में ट्रैफिक की हालत पर लगातार वॉयस अलर्ट मिलते रहेंगे। जैसे ही यूज़र ऐप में जाने की जगह डालेंगे, अलर्ट मिलना शुरू हो जाएंगे। नए अपडेट के जरिए यूज़र को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए सुगम रास्ता बताने की कोशिश रहेगी। सफ़र करते वक्त यूज़र को पता चलता रहेगा कि उस रूट पर ट्रैफिक का हाल क्या है और डेस्टिनेशन तक पहुंचने में कितना वक्त लगेगा। इसके अलावा मैप्स ऐप वैकल्पिक रूट का सुझाव भी देगा।

गूगल मैप्स के प्रोडक्ट मैनेजर संकेत गुप्ता ने एक ब्लॉग पोस्ट में दावा किया कि नए मैप्स अपेडट के बाद यूज़र ट्रैफिक जाम से बचकर अपनी मंजिल तक ज्यादा आसानी से पहुंच जाएंगे। नए अपडेट के बाद मैप्स ऐप लगातार बताता रहेगा कि यूज़र जाम में कितनी देर तक फंसे रहेंगे।

उन्होंने कहा, "गूगल मैप्स बहुत कम समय में आपके सफर को आसान बनाने के लिए सबसे बेहतर रूट का सुझाव लगातार देता रहेगा।"

यह फ़ीचर एंड्रॉयड और आईओएस आधारित यूज़र इस्तेमाल कर पाएंगे। आपको बता दें कि नेविगेशन मोड ऑन होने पर ही ट्रैफिक अलर्ट मिलेगा।

गौरतलब है कि ट्रैफिक अलर्ट फ़ीचर को सबसे पहले अमेरिका में पिछले साल मई महीने में लॉन्च किया गया था। और अब इसे भारत सहित कई अन्य मार्केट में पेश किया जा रहा है।

गौर करने वाली बात है कि गूगल मैप्स ने देश के 12 शहरों में रियल टाइम ट्रैफिक इंफॉर्मेशन देने वाला फ़ीचर शुरू किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Google, Google Maps, iOS, Maps, Traffic Alerts
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »