Kindle ऐप पर बच्चों के पास अश्लील कंटेंट के एक्सेस को लेकर Apple और Google ने दी चेतावनी

इन कंपनियों ने अपने रूल्स के उल्लंघन और एमेजॉन को दी गई चेतावनी के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2023 22:24 IST
ख़ास बातें
  • टेक कंपनियों के बीच इस तरह की चेतावनियां बहुत कम देखी जाती हैं
  • ये कंपनियां बहुत सी सर्विसेज के लिए आपस में निर्भर भी करती हैं
  • ग्लोबल ई-बुक डिस्ट्रीब्यूटर एमेजॉन की इस मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी है

इन कंपनियों ने एमेजॉन को उसके कंटेंट मॉडरेशन को मजबूत करने के लिए कहा है

बुक रीडिंग के लिए लोकप्रिय Kindle ऐप पर बच्चों की पहुंच में अश्लील फोटोग्राफ उपलब्ध होने को लेकर आईफोन बनाने वाली Apple और इंटरनेट सर्च इंजन गूगल को चलाने वाली कंपनी Alphabet ने Amazon को चेतावनी दी है। इन कंपनियों ने एमेजॉन को उसके कंटेंट मॉडरेशन को मजबूत करने के लिए कहा है। 

Reuters ने इन तीनों कंपनियों के प्रवक्ताओं को किंडल ऐप के जरिए अश्लील कंटेंट के एक्सेस और उसे देखने की यूजर्स की क्षमता को लेकर प्रश्न भेजे थे। इन कंपनियों का कहना है कि उनकी आशंकाएं पॉलिसी के उल्लंघनों से जुड़ी थी। हालांकि, इन कंपनियों ने अपने रूल्स के उल्लंघन और एमेजॉन को दी गई चेतावनी के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। Reuters को इस समस्या के बारे में दो परिवारों ने बताया था। इन परिवारों का कहना था कि उनके बच्चों ने एमेजॉन की अनलिमिटेड ई-बुक सब्सक्रिप्शन सर्विस के जरिए अश्लील कंटेंट को डाउनलोड किया था। इन परिवारों ने अपनी पहचान जाहिर करने से मना कर दिया। 
Advertisement

इस बारे में एमेजॉन ने Reuters को एक स्टेटमेंट में बताया है, "हम अपने कस्टमर्स और उनके परिवारों को शॉपिंग और रीडिंग का एक सुरक्षित एक्सपीरिएंस देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम इस तरह के मामलों को गंभीरता से लेते हैं। हम सभी उपलब्ध जानकारी की समीक्षा कर रहे हैं और हमारे निष्कर्षों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।" एमेजॉन का जिक्र करते हुए एपल ने कहा, "हमने इन आशंकाओं की डिवेलपर को जानकारी दी है और हमारी गाइडलाइंस के उनके ऐप के पालन को सुनिश्चित करने के लिए हम उनके साथ कार्य कर रहे हैं।" 

गूगल ने एक स्टेटमेंट में बताया, "गूगल प्ले अश्लील कंटेंट रखने या उसे बढ़ावा देने वाले ऐप्स की अनुमति नहीं देता। हम इस मुद्दे को लेकर डिवेलपर के संपर्क में हैं।" टेक कंपनियों के बीच इस तरह की चेतावनियां बहुत कम देखी जाती हैं। ये कंपनियां आपस में प्रतिस्पर्धा करने के साथ ही बहुत सी सर्विसेज के लिए आपस में निर्भर भी करती हैं। एमेजॉन और किंडल ऐप्स गूगल और एपल के ऐप स्टोर्स पर सबसे अधिक डाउनलोड किए जाने वाले ऐप्स में शामिल हैं। ग्लोबल ई-बुक डिस्ट्रीब्यूटर एमेजॉन के पास इस मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी है। ई-बुक्स को किंडल के डिवाइसेज के अलावा किंडल के मोबाइल ऐप पर भी पढ़ा जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Online, Tech, Google, Amazon, Market, Warning, Content, Rules, APP, Policy, Apple, Download, Kindle, Demand

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.