इस साल Amazon Prime पर रिलीज होगी Mirzapur 3 सहित कई और धमाकेदार वेब सीरीज, देखें लिस्ट

Amazon Prime Release in 2023: साल 2023 से लोगों को बेहतर मनोरंजन की अम्मीद है। साल 2023 में अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही फिल्मों और वेब सीरीज को देखते हुए ये कहा जा सकता है की ये अपने दर्शकों को निराश होने का कोई मौका नहीं देगी।

इस साल Amazon Prime पर रिलीज होगी Mirzapur 3 सहित कई और धमाकेदार वेब सीरीज, देखें लिस्ट

साल 2023 में अमेजन प्राइम लेकर आएगा अपने दर्शकों के लिए कई नई वेब सीरीज और फिल्में।

ख़ास बातें
  • साल 2023 में अमेजन प्राईम अपने दर्शकों के लिए लेकर आएगा कई नए वेब सीरीज
  • मिर्जापुर सीजन 3,द फैमिली मैन सीजन 3, दहाड़, गुलकंद टेल्स, पंचायत सीजन 3
  • साल 2023 में अमेजन प्राईम रिलीज पर रिलीज होगी कई वेब सीरीज और फिल्में
विज्ञापन
Amazon Prime Release in 2023: साल 2023 में कई फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी प्लैटफॉर्म में रिलीज होंगी। वहीं अमेजन प्राइम भी आने वाले महीनों में कई बेहतरीन फिल्मे और वेब सीरीज के साथ नये साल की शुरुआत करने वाला है। साल 2023 में लोगों को बेहतर मनोरंजन की अम्मीद है। साल 2023 में अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही फिल्मों और वेब सीरीज को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि ये अपने दर्शकों को निराश होने का कोई मौका नहीं देगी। तो आइए एक नजर डालते हैं साल 2023 में अमेजन प्राईम रिलीज होने वाले सीरीज की लिस्ट पर।

द फैमिली मैन सीजन 3

द फैमिली मैन में एक्टर मनोज वाजपेयी श्रीकांत तिवारी के किरदार में होंगे। जो एक मिडिल क्लास फैमिली से हैं और सीक्रेटली एक इंटेलिजेंस ऑफिसर के रूप में काम करते हैं। ये एक थ्रिलर से भरपूर इंडियन स्पाई पर आधारित सीरीज है। जिसके तीसरे सीजन में भी श्रीकांत तिवारी एक आम आदमी और एक टॉप सीक्रेट जासूस के रूप में अपनी दोहरी भूमिकाओं में एक यात्रा पर निकले के लिए पूरी तरह तैयार है। द फैमिली मैन के सीजन 3 में भी वह आतंकवादियों, विद्रोहियों और नैतिक दुविधाओं में फंसे उलझनों से निपटते नजर आएंगे। हालांकि मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट की अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

मिर्जापुर सीजन 3

मिर्जापुर सीजन 3 इस साल 2023 में रिलीज के लिए पूरी तरह से रेडी है। इस सीरीज में उतर प्रदेश के एक इलाके मिर्जापुर की कहानी को दिखाया गया है, जिसपर वहां के एक माफिया अखंदानंद त्रिपाठी का पूरा कंट्रोल होता है। शो के मेकर्स की मानें तो इसका ये सीजन 3 पिछले दोनों सीजन से ज्यादा इंटरेस्टिंग होगा। इसमें दर्शकों को पहले से ज्यादा थ्रिलर और रहस्य देखने को मिलेगा। वहीं इस शो में ज्यादातर पहले के ही कलाकार नजर आएंगे।

फर्जी

इसमें एक छोटे समय के कलाकार की कहानी को दिखाया गया है। जो अपने दादा के प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। हालात में फंस कर वो एक चोर बनने क बाद वो एक अपराधी बन जाता है। और ये अपराध उसके हिसाब से उसे ठीक भी लगता है। और इस तरह वो धीरे-धीरे अपराध की दुनिया में घुसता चला जाता है। ये एक बिलकुल अलग तरह की थ्रिलर बेस्ड कहानी है। जिसमें एक ऑफिसर इस खतरे से देश को छुटकारा दिलाने को अपना लक्ष्य बना लेता है। शो में राशी खन्ना, के के मेनन, विजय सेथुपती और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

दहाड़

ये एक छोटे शहर के सीरीयल किलर के ड्रामा पर आधारित सीरीज है। इस सीरीज में एक महिला ऑफिसर इस अपराध की छानबीन करती है जो उसे पूरी तरह से परेशान कर देता है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, गुलशन देवाह, और सोहुम शाह मेन लीड रोल में नजर आएंगे। हालांकि इस सीरीज की अनाउंसमेंट साल 2021 में हुई थी। मगर अब दर्शक इसे साल 2023 में देख सकेंगे।

गुलकंद टेल्स

गुलकंद टेल्स एक पूरी तरह से कॉमेडी बेस्ड सीरीज है। हालांकि इसके मेकर्स ने इसकी जानकारी को अभी उजागर नहीं किया है। इसमें मुख्य कलाकार के रूप में पत्रलेखा, कुनाल खेमू और पंकज त्रिपाठी होंगे। इसके रिलीज डेट को लेकर भी मेकर्स की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

मेड इन हेवन सीजन 2

इस रोमांटिक ड्रामा सीरीज मेड इन हेवन में, सोभिता धुलिपला, अर्जुन माथुर, कल्की कोचलीन, शंशाक अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी अहम रोल में हैं। शो का दूसरा सीजन साल 2020 में ही प्लान किया गया था। लेकिन कोविड के कारण अब इसे साल 2023 में रिलीज किया जाएगा।

पंचायत सीजन 3

साल 2023 में अमेजन प्राइम इस सीजन को लेकर आएगा। लेकिन अभी इसके रिलीज डेट की ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। इस सीरीज में मुख्य कलाकार के रूप में जितेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता औऱ रघुवीर यादव नजर आएंगे।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  10. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »