फेसबुक के लाइक, शेयर और फॉलो बटन का बदला रंग-रूप

फेसबुक के लाइक, शेयर और फॉलो बटन का बदला रंग-रूप
विज्ञापन
अगर आपको फेसबुक के सोशल आइकन कुछ बदले अंदाज में नज़र आएं तो चौंकिएगा मत। दरअसल, कंपनी ने अपनी डेस्कटॉप साइट और ऐप प्लेटफॉर्म के लिए नए लाइक, शेयर, फॉलो और सेव बटन पेश किए हैं। कंपनी ने क्रोम के लिए नए शेयर और सेव एक्सटेंशन भी पेश किए हैं। इनका इस्तेमाल कंटेंट को साइट पर शेयर या सेव करने के लिए किया जा सकता है। ऐसा करने के लिए अब बार-बार फेसबुक खोलने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

पुराने लाइक बटन में 'f' आइकन के साथ एक बबल होता था जिसमें पोस्ट को मिले लाइक की जानकारी मौजूद रहती थी। नए बटन से 'f' आइकन गायब हो गया है। इसमें थंब्स अप साइन को इंटिग्रेट किया गया है और साथ में लाइक्स की संख्या को भी। यह सबकुछ एक बटन में मौजूद है। कंपनी ने अपने शेयर और फॉलो बटन में भी बदलाव किया है। इन दोनों में 'f' का निशान बरकरार है, लेकिन डिजाइन पैटर्न लाइक बटन जैसा होगा गया है। सेव बटन में बुकमार्क सिंबल अब भी बरकरार है।
 
Facebook_new_buttons

फेसबुक का कहना है कि बटन में किए गए बदलाव मोबाइल प्लेटफॉर्म को ध्यान में रखकर किए गए हैं। पुराना डिजाइन डेस्कटॉप साइट को ध्यान में रखकर बनाया गया था, लेकिन धीरे-धीरे ज़्यादातर यूज़र का रुझान मोबाइल की ओर बढ़ा है, ऐसे में फेसबुक ने इन बटन को नया रंग-रूप देने का विचार किया।
 
facebook_new_button

कंपनी ने बताया है कि इन बटन को लाइव करने से पहले इनकी टेस्टिंग दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में की गई। संभव है कि आपने पहले भी इस बटन को देखा होगा। जो यूज़र अभी इन बटन को नहीं देख पा रहे हैं उन्हें परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। कंपनी का कहना है कि यह एक ग्लोबल फ़ीचर है। इसे धीरे-धीरे सभी क्षेत्रों के लिए रिलीज किया जाएगा। इन नए बटन को आने वाले हफ्तों में इंस्टेंट आर्टिकल्स के पेज के निचले हिस्से में भी शामिल किया जाएगा। फेसबुक ने ब्लॉग पोस्ट के जरिए बताया कि इन बटन की टेस्टिंग के दौरान फेसबुक लाइक में 6 फीसदी बढ़ोतरी देखने को मिली।

फेसबुक ने दो नए क्रोम एक्सटेंशन भी पेश किए हैं। सेव एक्सटेंशन की मदद से आप फेसबुक खोले बिना लिंक्स को सेव कर पाएंगे। इसके अलावा हाल ही सेव किए गए लिंक्स को एक्सेस भी कर पाएंगे। शेयर एक्सटेंशन क्रोम ब्राउज़र में एक पॉप-अप डायलॉग बॉक्स खोल देगा। यहां से आप अपने टाइम लाइन पर किसी भी लिंक को शेयर कर पाएंगे। इस एक्सटेंशन की मदद से लिंक को प्राइवेट मैसेज के तौर भी भेजा सकता है और दोस्तों के वॉल पर पोस्ट करना भी संभव है। साथ में किसी भी ग्रुप में शेयर करना भी। इन सबके अलावा आप कुछ भी पोस्ट करने से पहले अपनी पसंद का टेक्स्ट भी जोड़ पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Chrome Extension, Facebook, Facebook Like, Facebook Save, Social
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »