फेसबुक मैसेंजर पर अब आपके चैट को कोई भी नहीं पढ़ पाएगा

फेसबुक मैसेंजर पर अब आपके चैट को कोई भी नहीं पढ़ पाएगा
ख़ास बातें
  • हर नए कनवर्सेशन के लिए इनक्रिप्शन को इनेबल करना होगा
  • पुराने मैसेज को इनक्रिप्ट नहीं किया जा सकता
  • एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन की घोषणा सबसे पहले अगस्त में हुई थी
विज्ञापन
लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप के बाद अब इसकी मालिक कंपनी फेसबुक ने भी मैसेंजर यूज़र के लिए एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन जारी कर दिया है।

मैसेंजर का इस्तेमाल कर रहे लोग सीक्रेट कनवर्सेशन फ़ीचर के लिए फेसबुक मैसेंजर की सेटिंग में जाकर एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन इनेबल कर सकते हैं।

याद दिला दें कि इस फ़ीचर को सबसे पहले अगस्त में जारी किया गया था। और अब कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि सभी 90 करोड़ यूज़र के लिए यह फ़ीचर अब उपलब्ध है। इस फ़ीचर की घोषणा सबसे पहले जुलाई में हुई थी और उसी समय इसे सबसे पहले टेस्ट भी किया गया था।

लेकिन, व्हाट्सऐप की तरह मैसेंजप पर सभी मैसेज अपने आप इनक्रिप्टेड नहीं है। जिसका मतलब है कि करीब एक अरब एक्टिव मैसेंजर यूज़र को हर नए मैसेज को एंड-टू-एंड इनक्रिप्ट करना होगा। बात करें व्हाट्सऐप की तो यूज़र को अपनी सभी चैट को एंड-टू-एंड इनक्रिप्ट करने के लिए सिर्फ लेटेस्ट वर्जन की ही डाउनलोड करने की जरूरत थी।

फेसबुक मैसेंजर के को अपडेट कर लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करने वाले यूज़र को नए मैसेज के स्क्रीन पर दायीं तरफ कोने में एक 'सीक्रेट' नाम से एक विकल्प दिखेगा। यह बटन सुनिश्चित करता है कि फेसबुक के साथ ही अब आपके मैसेज सेंडर और रिसीवर के अतिरिक्त और कोई नहीं पढ़ सकता। मैसेंजर में यह अपडेट एंड्रॉयड व आईओएस दोनों ऐप पर किया गया है। फिलहाल गूगल प्ले और ऐप स्टोर में नए फ़ीचर के बारे में अपडेट नहीं किया गया है।

किसी नए मैसेज के दौरान एक बार 'सीक्रेट' को इनेबल करने पर ऐप यूज़र को नोटिफिकेशन दिखाता है। इस नोटिफिकेशन में लिखा है, ''आपके मैसेज पहले से ही सुरक्षित हैं लेकिन सीक्रेट कनवर्सेशन एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस तक मैसेज को इनक्रिप्ट कर देता है।'' एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन को ओपन व्हिस्पर इनक्रिप्शन सिस्टम ने बनाया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »