अब फेसबुक मैसेंजर आपको बताएगा, इस मुद्दे पर करो बात

अब फेसबुक मैसेंजर आपको बताएगा, इस मुद्दे पर करो बात
ख़ास बातें
  • यह फ़ीचर दोस्तों की एक्टिविटी के आधार पर टॉपिक बताएगा
  • इस फ़ीचर को कनवर्सेशन टॉपिक्स का नाम दिया गया है
  • मैसेंजर ऐप में हाल ही में डेटा सेवर फ़ीचर जोड़ा गया था
विज्ञापन
फेसबुक मैसेंजर ने 'कनवर्सेशन टॉपिक्स' नाम से एक नया फ़ीचर पेश किया है। जैसा कि नाम से ज़ाहिर होता है यह नया फ़ीचर ऐप यूज़र को सुझाव देगा कि वे किस बारे में बातचीत कर सकते हैं। ये टॉपिक उनके दोस्तों की ताजा एक्टिविटी के आधार पर मैसेंजर यूज़र को सुझाए जाएंगे।

इस फ़ीचर को सबसे पहले एक ट्विटर यूज़र ने आईओएस पर देखा। इस बात की जानकारी टेकक्रंच ने दी। फेसबुक मैसेंजर आईओएस ऐप में कनवर्सेशन टॉपिक के साथ आपके दोस्तों द्वारा की गई अलग-अलग गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। खबर है कि इन सुझाव के लिए भी होम स्क्रीन पर अपना एक अलग सेक्शन है और ये आपके दोस्तों के नाम के नीचे ही एक्टिविटी दिखाता है।

इन एक्टिविटी में कई चीजें शामिल हैं जैसे कि आपके दोस्त हाल में कहां-कहां गए, उन्होंने कौन से गाने सुने। फिलहाल ऐसा लगता है कि फेसबुक इस फ़ीचर की टेस्टिंग कर रही है। कंपनी ने ना तो इस बारे में अभी कोई ऐलान किया है और ना ही हर किसी के पास यह फ़ीचर उपलब्ध है।

हालांकि, इस बात पर काफी बहस की जा सकती है कि सोशल नेटवर्किंग साइट अपने नए-नए फ़ीचर से लोगों को जोड़ने में मदद कर रही हैं या उन्हें समाज से काट रही हैं। अब इस नए फ़ीचर से आप अपने दोस्तों की एक्टिविटी के बारे में तो कम से कम पता रख ही सकते हैं।

फेसबुक मैंसजर ने हाल ही में अपने एंड्रॉयड ऐप में 'डेटा सेवर' फ़ीचर शामिल किया था। इससे यूज़र आने वाली तस्वीरों व वीडियो को मैनुअली डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले तस्वीरें व वीडियो अपने आप डाउनलोड हो जाती थीं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook Messenger Update, Conversation Topics, Apps, Social, Apple
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »