• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • फेसबुक मैसेंजर का हर यूज़र अब उठा सकता है इंस्टेंट गेम्स का लुत्फ

फेसबुक मैसेंजर का हर यूज़र अब उठा सकता है इंस्टेंट गेम्स का लुत्फ

फेसबुक मैसेंजर का हर यूज़र अब उठा सकता है इंस्टेंट गेम्स का लुत्फ
ख़ास बातें
  • यह मैसेंजर ऐप के 120 करोड़ यूज़र के लिए उपलब्ध होगा
  • इंस्टेंट गेम्स की झलक हमें पिछले महीने एफ8 डेवलपर कॉन्फ्रेंस में मिली थी
  • यह एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध होगा
विज्ञापन
फेसबुक ने मंगलवार को जानकारी दी कि कंपनी अपने मैसेंजर ऐप पर इंस्टेंट गेम्स को जारी कर रही है। यह मैसेंजर ऐप के 120 करोड़ यूज़र के लिए उपलब्ध होगा। याद रहे कि इंस्टेंट गेम्स की झलक हमें पिछले महीने एफ8 डेवलपर कॉन्फ्रेंस में मिली थी। मैसेंजर के लिए इंस्टेंट गेम्स के अपडेटेड वर्ज़न को कुछ हफ्तों में दुनिया भर में रोल आउट किया जाएगा। यह एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध होगा।

कंपनी के मुताबिक, 'कई नए गेमप्ले फ़ीचर इंस्टेंट गेम्स में जोड़े गए हैं। यह फ़ीचर टर्न आधारित गेमप्ले, लीडरबोर्ड, टूर्नामेंट और कस्टमाइज़्ड मैसेज हैं। कंपनी ने पोस्ट में कहा, "गेम बॉट खिलाड़ियों की रुचि गेम में बनाए रखने के लिए नए गेम विकल्प के बारे में बताएगा। और लीडरबोर्ड के ज़रिए प्रतियोगिता को भी रोचक बनाने की कोशिश रहेगी।"

ज़िंगा का वर्ड्स विथ फ्रेंड्स गेमप्ले फ़ीचर सपोर्ट पाने वाला पहला गेम होगा। इस गेम को पहले से ही नए अवतार में मैसेंजर में उपलब्ध करा दिया गया है। कंपनी का कहना है कि टर्न बेस्ड गेमप्ले सबसे ज़्यादा मांग में रहने वाला फ़ीचर है। आखिरकार इसे मैसेंजर पर इंस्टेंट गेम्स में पेश कर दिया गया है। दूसरी तरफ, ब्लैकस्टॉर्म का एवरविंग उन शुरुआती गेम में से है जो गेम बॉट के साथ आएगा। फेसबुक ने कहा, "अभी मैसेंजर पर 50 गेम उपलब्ध हैं। हालांकि, यह आपके द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे डिवाइस और आपकी लोकेशन पर निर्भर करता है। हर हफ्ते नए गेम पेश किए जा रहे हैं। इसके अलावा हम दुनिया के नंबर 1 पूल गेम मिनिक्लिप के 8 बॉल पूल को पेश करके बेहद ही उत्साहित हैं।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »