फेसबुक मैसेंजर ऐप से अब ग्रुप वीडियो कॉल कर पाएंगे आप

फेसबुक मैसेंजर ऐप से अब ग्रुप वीडियो कॉल कर पाएंगे आप
ख़ास बातें
  • ग्रुप वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन पर 6 लोगों को एक साथ देख पाएंगे
  • कॉल से 50 यूज़र तक वॉयस या कैमरा के ज़रिए जुड़े रह सकते हैं
  • सिर्फ ज़्यादा बोलने वाले यूज़र को ही स्क्रीन पर दिखाया जाएगा
विज्ञापन
फेसबुक ने हाल में अपने मैसेंजर ऐप के डिज़ाइन में कुछ बदलाव किया था। नया डिज़ाइन ज़्यादा कैमरा-केंद्रित था और 3डी मास्क व टेक्स्ट पर आधारित आर्टवर्क जैसे फ़ीचर को भी इसका हिस्सा बनाया गया था। अब कंपनी ने एक ऐसा फ़ीचर दिया है जो ऐप में ग्रुप वीडियो कॉल में बेहद ही कारगर साबित होगा। इस फ़ीचर की मांग बहुत दिनों से थी जिसे अब सोशल मीडिया साइट ने एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के लिए रोल आउट कर दिया है। इसे वेब वर्ज़न के लिए भी उपलब्ध कराया गया है।

अब फेसबुक मैसेंजर यूज़र किसी ग्रुप वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन पर 6 लोगों को एक साथ देख पाएंगे। लेकिन कॉल से 50 यूज़र तक वॉयस या कैमरा के ज़रिए जुड़े रह सकते हैं। कंपनी ने एक पोस्ट में लिखा, "जैसे ही कॉल पर 6 से ज़्यादा लोग जुड़ जाते हैं। सिर्फ ज़्यादा बोलने वाले यूज़र को ही स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।" ग्रुप वीडियो चैट शुरू करने से पहले यूज़र को किसी पुराने ग्रुप चैट या नए चैट में जाना होगा। इसके बाद दायीं तरफ टॉप में बने वीडियो आइकन पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद सभी ग्रुप सदस्यों को नोटिफाई किया जाएगा। वे सिंगल टैप के ज़रिए वीडियो चैट का हिस्सा बन जाएंगे। फेसबुक ने कहा, "अगर यूज़र चाहें तो वे निजी तौर पर कुछ यूज़र या पूरे ग्रुप को कॉल भी कर सकते हैं।"

वहीं, द नेक्स्ट वेब की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह सोशल मीडिया कंपनी एक ऐसा फ़ीचर पेश करने जा रही है जिसकी मदद से यूज़र अपने टेक्स्ट पोस्ट का रंग भी बदल पाएंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐसा करने के लिए यूज़र को स्टेटस बार पर टैप करना होगा। और इसके बाद अपनी पसंद के रंग को चुनना होगा। यह फ़ीचर लिंक, इमेज या वीडियो पोस्ट के लिए नहीं काम करेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  7. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  8. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  10. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »