फेसबुक मैसेंजर में जोड़े गए नए कैमरा फ़ीचर

फेसबुक मैसेंजर में जोड़े गए नए कैमरा फ़ीचर
विज्ञापन
फेसबुक लगातार अपनी सर्विस में नए फ़ीचर जारी कर रहा है। इसकी एक वजह है दूसरे मीडिया शेयरिंग प्लेटफॉर्म से मिलने वाली कड़ी टक्कर। सोशल मीडिया दिग्गज ने हाल ही में अपने नए ऐप में कुछ नए फ़ीचर शामिल किए हैं और ये काफ़ी हद तक स्नैपचैट जैसे ही हैं। अब, फेसबुक मैसेंजर में लेटेस्ट अपडेट के साथ ही एक और नया फ़ीचर आया है और यह नया कैमरा फ़ीचर भी स्नैपचैट की तरह ही है। इस अपडेट को एंड्रॉयड व आईओएस ऐप के लिए जारी कर दिया गया है। लेकिन अभी यह भारत में उपलब्ध नहीं है।

फेसबुक के मैसेंजर ऐप में लेटेस्ट अपडेट के साथ ही स्क्रीन के बीचोंबीच एक बड़ा कैमरा बटन दिख रहा है। और कंपनी ने एक नई नीति के तहत पेश किया है। क्योंकि चाहें यूज़र ऐप या कोई चैट खोले या नहीं, लेकिन स्क्रीन के बीच में शटर बटन दिखेगा ही। कई दूसरे कैमरा ऐप की तरह ही, एक बार टैप करने से तस्वीरें क्लिक हो जाएंगी जबकि देर तक बटन दबाने पर वीडियो रिकॉर्ड होना शुरू हो जाएगी।

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ''एक तरह से कैमरा अब कीबोर्ड को रिप्लेस कर रहा है। कैमरा बटन के आसानी से एक्सेस के साथ ही, इन अपडेट से 3डी मास्क और स्पेशल इफेक्ट जैसे फ़ीचर भी मिलेंगे। स्नैपचैट की तरह ही फुल स्क्रीन के लिए आर्टिस्टिक फिल्टर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।''
 
messenger

इसके अलावा टेक्स्ट मैसेज को और ज्यादा मजेदार बनाने के लिए, मैसेंजर में कैमरा बटन के पास एक पैलेट बटन भी दिया गया है। यह बटन यूज़र द्वारा लिखे जा रहे टेक्स्ट के मुताबिक आर्टवर्क सुझाव देगा।
 
messenger

पिछले साल अगस्त में, फेसबुक ने मैसेंजर ऐप के लिए वर्चुअल असिस्टेंट 'एम' पेश किया था। अब, कंपनी ने अमेरिका में 'एम सजेशंस' नाम का नया फ़ीचर शुरू किया है जिससे किसी कनवर्सेशन के आधार पर ऐप में सुझाव मिलते हैं। यह रिपोर्ट बज़फीड ने दी थी।

फेसबुक ने हाल ही में 'कैमरा इफेक्ट्स प्लेटफॉर्म' नाम का फ़ीचर लॉन्च किया। इस फ़ीचर से यूज़र अपनी तस्वीरों व वीडियो में फ्रेम जोड़ सकते हैं।

यह देखना मजेजदार होगा कि नई लेटेस्ट अपडेट से मैसेंजर ऐप पहले से कितना बेहतर होता है या फिर दूसरे सभी सोशल मीडिया ऐप की तरह ही बन जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  5. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  6. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  7. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  8. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  9. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »