• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • फेसबुक के नए फ़ीचर से वीडियो व तस्वीरों में लगा पाएंगे फ्रेम

फेसबुक के नए फ़ीचर से वीडियो व तस्वीरों में लगा पाएंगे फ्रेम

फेसबुक के नए फ़ीचर से वीडियो व तस्वीरों में लगा पाएंगे फ्रेम
ख़ास बातें
  • फेसबुक ने एक नया कैमरा इफेक्ट्स प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है
  • अभी यह फ़ीचर चुनिंदा देशों में ही उपलब्ध है
  • नए फ़ीचर से यूज़र तस्वीरों व वीडियो में फ्रेम लगा सकते हैं
विज्ञापन
फेसबुक ने एक नया फ़ीचर लॉन्च किया है। इस फ़ीचर की मदद से यूज़र तस्वीरों व वीडियो में एक फ्रेम डिज़ाइन कर सकते हैं। सोशल दिग्गज़ ने एक नया कैमरा इफेक्ट्स प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है जिसके जरिए यूज़र नए फ्रेम बना सकते हैं। और फिर इनका इस्तेमाल मोबाइल ऐप से फेसबुक पर प्रोफाइल तस्वीर और वीडियो के लिए किया जा सकता है।

फेसबुक का यह नया कदम स्नैपचैट के फ़ीचर की तरह है। हाल ही में, फेसबुक ने ब्राज़ील में फ्लैश नाम से स्नैपचैट जैसा एक एंड्रॉयड ऐप लॉन्च किया है। इसके अलावा फेसबुक द्वारा स्नैपचैट जैसे कई फ़ीचर की टेस्टिंग करने की भी ख़बरें हैं। इनमें डिस्कवर, कैमरा इफेक्ट्स और मास्क शामिल है। फेसबुक ने इन-ऐप कैमरा से तस्वीरें लेकर उनमें इमोजी जोड़ने, कलाकारी करने, टेक्स्ट लिखने और फिल्टर करने वाला फ़ीचर भी पेश किया था।

अब, कैमरा इफेक्ट्स प्लेटफॉर्म से लोकेशन और इवेंट के आधार पर तस्वीरों पर डिज़ाइनर फ्रेम जोड़ सकते हैं। इससे पहले स्नैपचैट पर ऐसा ही कस्टम जियोफिल्टर मौज़ूद है। फेसबुक के नए प्लेटफॉर्म से यूज़र किसी ख़ास लोकेशन, इवेंट के लिए फ्रेम बनाने के अलावा सामान्य इस्तेमाल के लिए भी फ्रेम बना सकते हैं। फ्रेम बनाते समय आपको फेसबुक के इन दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा और इसके बाद आप इन्हें रिव्यू के लिए फेसबुक को सबमिट कर सकते हैं। सोशल मीडिया दिग्गज़ का दावा है कि इस रिव्यू में अधिकतम एक हफ्ते का समय लगेगा। एक बार फ्रेम अप्रूव होने के बाद, सभी यूज़र फेसबुक पर प्रोफाइल तस्वीर और वीडियो के लिए इस फ्रेम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फेसबुक पर इन-ऐप कैमरे के जरिए ये फ्रेम उपलब्ध हैं और अभी यह फ़ीचर सिर्फ चुनिंदा देशों (भारत में अभी नहीं) में ही एक्टिव है। इसके साथ ही फेसबुक की अनुमति के मुताबिक, आप अपने द्वारा बनाए गए फ्रेम के आंकड़ों को जान सकते हैं कि इन्हें कितने लोगों ने, कितनी बार इस्तेमाल किया है। फेसबुक के स्वामित्व वाली इंस्टाग्राम ने स्नैपचैट के कई लोकप्रिय फ़ीचर जैसे मैसेज का गायब होना और इंस्टाग्राम स्टोरीज़ लॉन्च किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Social, Apps, Snapchat, Camera Effects Platform
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,100 mAh बैटरी, दो फ्रंट कैमरा वाला टैबलेट Honor Pad X10 Pro Max हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  3. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  4. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  5. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  6. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  7. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  9. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  10. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »