• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • फेसबुक पर दिखेगा अब गूगल डूडल की तरह मैसेज, दोस्तों को भेज पाएंगे ग्रीटिंग कार्ड

फेसबुक पर दिखेगा अब गूगल डूडल की तरह मैसेज, दोस्तों को भेज पाएंगे ग्रीटिंग कार्ड

फेसबुक पर दिखेगा अब गूगल डूडल की तरह मैसेज, दोस्तों को भेज पाएंगे ग्रीटिंग कार्ड
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को और ज्यादा मजेदार बनाने के लिए फेसबुक ने एक नया फ़ीचर जारी कर दिया है। यह नया फ़ीचर किसी इवेंट या आसपास हो रहे किसी लम्हे से जुड़े मैसेज की तरह है। गूगल के डूडल की तरह ही फेसबुक एक मैसेज दिखाएगा और न्यूज़ फीड में सबसे ऊपर एक कार्ड में उससे जुड़े एक्शन दिखेंगे। इससे यूज़र किसी इवेंट के बारे में ज्यादा बात कर पाएंगे और आसपास हो रही हलचल के बारे में दूसरों को भी आसानी से बता सकेंगे। मंगलवार से शुरू हुए इस फ़ीचर के जरिए फेसबुक यूज़र अपने फेसबुक दोस्तों को हॉलीडे ग्रीटिंग भी भेज सकते हैं।

एक ब्लॉग पोस्ट में फेसबुक ने इस फ़ीचर की जानकारी दी। फेसबुक अपने प्लेफॉर्म को ज्यादा से ज्यादा यूज़र इंटरेक्टिव बनाना चाहता है। फेसबुक, छुट्टियां या किसी त्यौहारी सीज़न के समय लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने के ढेर सार तरीके मुहैया करा रहा है। सोशल दिग्गज की कोशिश है कि लोग अपने आसपास हो रहे किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम के बारे में जानें और दुनिया के ऐतिहासिक पलों को याद करें जैसे कि इस साल नवंबर में दुर्लभ सुपर मून का दिखना। किसी थीम मैसेज पर क्लिक करने से एक इवेंट या हॉलीडे के बारे में फेसबुक किसी न्यूज़ रिपोर्ट या एक इनफोर्मेशन ग्राफ की तरफ रीडायरेक्ट कर देगा।

इसके अलावा, फेसबुक अब हॉलीडे कार्ड दिखाना शुरू करेगा जिसे आप किसी त्यौहार या छुट्टियों के मौके पर अपने दोस्तों को भेज सकते है। क्रिसमस के करीब होने के साथ ही फेसबुक पर अलग-अलग डिज़ाइन वाले 18 कस्टमाइज्ड ग्रीटिंग कार्ड दिख रहे हैं। अगर आपको ये ग्रीटिंग कार्ड या थीम मैसेज पसंद नहीं आते हैं तो आप इन्हें कार्ड या मैसेज के सबसे ऊपर दांये कोने में दिख रहे मेन्यू में जाकर हटा सकते हैं।

हाल ही में, फेसबुक ने अपने मैसेंजर और इंस्टाग्राम ऐप में भी कई सारे नए फ़ीचर दिए हैं। फेसबुक मैसेंजर में स्नैपैचैट की तरह ही नया कैमरा ऐप और एक नया डिज़ाइन देखा गया। जबकि इंस्टाग्राम के इंटरफेस को पूरी तरह से बदला जा रहा है और इसमें स्नैपचैट की तरह लाइव वीडियो फ़ीचर भी दिया गया है। फेसबुक ने हाल ही में अपने एंड्रॉयड व आईओएस ऐप में ग्रुप वीडियो कॉलिंग का फ़ीचर भी दिया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Facebook Greeting Cards, Apps, Social
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »