• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Twitter के CEO के तौर पर इस्तीफा दे सकते हैं Elon Musk, यूजर्स करेंगे फैसला

Twitter के CEO के तौर पर इस्तीफा दे सकते हैं Elon Musk, यूजर्स करेंगे फैसला

पिछले सप्ताह टेस्ला के तीसरे सबसे बड़े शेयरहोल्डर Leo Koguan ने मस्क को कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर हटाने की डिमांड की थी

Twitter के CEO के तौर पर इस्तीफा दे सकते हैं Elon Musk, यूजर्स करेंगे फैसला

ट्विटर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदने के बाद से मस्क लगातार टेस्ला के शेयर्स बेचे रहे हैं

ख़ास बातें
  • ट्विटर के टेकओवर के बाद से मस्क को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है
  • उन्होंने बड़ी संख्या में ट्विटर के वर्कर्स की छंटनी की थी
  • मस्क अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla और SpaceX के भी CEO हैं
विज्ञापन
बिलिनेयर Elon Musk ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के यूजर्स के लिए एक पोल शुरू कर यह फैसला करने को कहा है कि उन्हें कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर इस्तीफा देना चाहिए या नहीं। मस्क ने इस पोल के रिजल्ट को मानने का वादा भी किया है। ट्विटर पर यह पोल सोमवार को 4:30 pm (भारतीय समय) तक खुला है और इसके बाद रिजल्ट की जानकारी मिल जाएगा।  

ट्विटर को टेकओवर करने के बाद से मस्क को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बड़ी संख्या में ट्विटर के वर्कर्स की छंटनी की थी और ट्विटर के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन को लेकर बड़ा बदलाव किया था। इसके अलावा अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट Donald Trump सहित कुछ विवादित हस्तियों के ट्विटर एकाउंट्स से बैन भी उन्होंने हटाया था। इससे पहले मस्क कह चुके हैं कि वह लंबी अवधि तक ट्विटर के CEO नहीं रहना चाहते। उन्होंने इस पोजिशन के लिए किसी अन्य व्यक्ति को लाने का संकेत दिया था। वह ट्विटर के अलावा इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla और SpaceX के भी CEO हैं। 

पिछले सप्ताह टेस्ला के तीसरे सबसे बड़े शेयरहोल्डर Leo Koguan ने मस्क को कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर हटाने की डिमांड की थी। टेस्ला में  Koguan के लगभग 2.27 करोड़ शेयर हैं, जिनकी वैल्यू लगभग 3.6 अरब डॉलर की है। मस्क ने पिछले सप्ताह बड़ी संख्या में टेस्ला के शेयर बेचे हैं। मस्क पर टेस्ला को अनदेखा करने के आरोप लग रहे हैं। इससे पहले Koguan को मस्क का समर्थक माना जाता था। हालांकि, वह अब मस्क के स्थान पर नए CEO की नियुक्ति चाहते हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मस्क ने टेस्ला को अकेला छोड़ दिया है और कंपनी का कोई वर्किंग CEO नहीं है। ट्विटर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदने के बाद से मस्क बड़ी संख्या में टेस्ला के शेयर्स बेचे रहे हैं। 

इससे कंपनी के इनवेस्टर्स में नाराजगी है। कंपनी के शेयरहोल्डर्स उन पर ट्विटर पर अधिक ध्यान देने के आरोप लगा रहे हैं। ट्विटर के लिए मस्क के अप्रैल में बिड देने के बाद से टेस्ला की वैल्यू आधी से अधिक घट गई है। मस्क ने अप्रैल से कंपनी के लगभग 23 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं। इससे उन्हें ट्विटर को खरीदने की डील के लिए फंड जुटाने में आसानी हो सकती है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Social media, Elon Musk, Poll, Twitter, Market, Tesla, Workers, CEO, Deal, Sale
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  4. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  5. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  6. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  7. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  8. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  10. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »