COVID-19 Tracker ऐप पर भारत सरकार कर रही है कामः रिपोर्ट

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारत में फिलहाल 21 दिनों तक का लॉकडाउन घोषित किया गया है।

COVID-19 Tracker ऐप पर भारत सरकार कर रही है कामः रिपोर्ट

CoWin-20 ऐप को कुछ यूज़र्स के लिए रिलीज किया गया

ख़ास बातें
  • नीति आयोग कर रही है CoWin-20 ऐप पर काम
  • कोरोना वायरस को ट्रैक करेगा CoWin-20 ऐप
  • कोरोना पीड़ित शख्स से अलर्ट करेगा ये ऐप
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस का कहर ज़ारी है। इस बीच खबर आई है कि खतरे को देखते हुए भारत सरकार इन दिनों एक ऐप पर काम कर रही है। इस ऐप के ज़रिए लोगों को इस खतरनाक वायरस के प्रति जागरुक रखने की कोशिश की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, इस ऐप का नाम CoWin-20 होगा, जो फिलहाल ट्रायल फेज़ में है। इस ऐप का मुख्य उद्देश्य यूज़र्स को कोरोना वायरस प्रभावित जगहों की यात्रा ना करने के लिए प्रेरित करना है। इसके साथ ही वह अपने आसपास इस महामारी से प्रभावित लोगों को ट्रैक कर सकेंगे। इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह ऐप यूज़र्स के लिए उन लोगों को भी ट्रैक करेगा जिनसे वह हाल-फिलहाल मिले थे और वह बाद में इस बीमारी से पीड़ित हो गए। हालांकि, यह अभी भी साफ नहीं है कि सरकार कब और कैसे इस कोरोना वायरस ट्रैकर ऐप को लॉन्च करेगी। फिलहाल, भारत सरकार का एक अन्य कोरोना वायरस ट्रैकिंग ऐप एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

News18 के अनुसार, इस ऐप को नीति आयोग द्वारा बनाया जा रहा है और जल्द ही इसे गूगल प्ले स्टोर व ऐप्पल ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, CoWin-20 ऐप कुछ यूज़र्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

इस ऐप का मकसद

1. यूजर लोकेशन के ज़रिए कोरोना वायरस के कम्युनिटी प्रसार पर निगरानी रखना।

2. कोरोना वायरस से पीड़ित शख्स के आसपास रहने पर यूज़र को अलर्ट करना।

3. यह ऐप यूज़र्स को उन लोगों का नोटिफिकेशन भेजेगा जो यूज़र के करीब थे और अब COVID-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

CoWin-20 ऐप के बीटा वर्ज़न को The Next Web ने भी इस्तेमाल किया है। उन्होंने पाया कि सरकार ब्लूटूथ के जरिए कोरोना वायरस के संबंध में यूज़र्स का डेटा हासिल करेगी। रिपोर्ट में दावा है, "यह ऐप ब्लूटूथ के जरिए यह चेक करता है कि आप कोरोना वायरस पीड़ित व्यक्ति से 6 फीट की दूरी में गए हैं क्या।"

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस ऐप में मैप की तरह फीचर दिया जाएगा, जो यूज़र की लोकेशन हिस्ट्री को ट्रेस करता रहेगा। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है, "मैप-19 का धन्यवाद, पिछले 14 दिनों से मैं उन सभी जगहों को जहां मै गया था और उन सभी लोगों को देख पाया जो मुझसे 5 फीट दूर थे।"

Next Web को शक है कि CoWin-20 ऐप के बीटा वर्ज़न में मौजूद कुछ फीचर इसके फाइनल वर्ज़न में शामिल नहीं होंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह ऐप सबसे पहले लोकेशन डेटा एक्सेस की अनुमति मांगेगा, इसको लेकर यूज़र की प्राइवेसी पर सवाल खड़ा हो सकता है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारत में फिलहाल 21 दिनों तक का लॉकडाउन घोषित किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Coronavirus, COVID 19, CoWin 20, NITI Aayog, Corona Kavach

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »