बिहार पुलिस करेगी व्हाट्सऐप, फेसबुक और ट्विटर का इस्तेमाल

बिहार पुलिस करेगी व्हाट्सऐप, फेसबुक और ट्विटर का इस्तेमाल
विज्ञापन
तकनीक में तेजी से आए बदलाव और उसके विकास के मद्देनजर बिहार पुलिस ने व्हाट्सऐप, ई-मेल, ट्विटर और फेसबुक के जरिए जानकारी प्राप्त करने तथा सूचना एवं दस्तावेजों को तत्क्षण साझा करने के लिए अपने अधिकारियों को स्मार्टफोन देने का निर्णय लिया है।

पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन) पंकज दराद ने बताया कि बेहतर समन्वय और सूचना एवं दस्तावेजों को तत्क्षण साझा करने के लिए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से लेकर थाना अध्यक्ष तक सभी को एंड्राएड स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जाना शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए 2 करोड 8 लाख 50 हजार रूपये की लागत से 1390 स्मार्टफोन खरीदे जाने का निर्णय लिया गया जिसमें से 940 थाना अध्यक्षों को तथा बाकी अन्य पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, उपमहानिरीक्षक, महानिरीक्षक, अपर पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिदेशक को उपलब्ध कराया जायगा।

दराद ने बताया कि पुलिस द्वारा आपस में समन्वय और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए वर्तमान में सेल फोन के अलावा वायरलेस का उपयोग किया जाता है।

उन्होंने बताया उपलब्ध कराए जाने वाले स्मार्टफोन पर सभी अधिकारियों द्वारा व्हाट्सऐप, ई-मेल, ट्विटर और फेसबुक को आवश्यक रूप से डाउनलोड कर लिया जाएगा ताकि वे एक-दूसरे से तत्क्षण संपर्क एवं जानकारी साझा कर सकेंगे।

दराद ने बताया कि इसके तहत पुलिस अधीक्षक, उपमहानिरीक्षक, महानिरीक्षक, अपर पुलिस महानिदेशक अपना-अपना अलग समूह बनाकर सूचनाओं का आपस में आदान-प्रदान करेंगे जिससे विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद अधिकारियों को आदेश देने में आसानी होगी तथा वे किसी जानकारी, दस्तावेज और जांच रिपोर्ट को लेकर बहाना नहीं बना सकेंगे।

उन्होंने कहा कि आम जन भी अपनी शिकायत एवं संदेश तथा उनके पास किसी घटना को लेकर उपलब्ध वीडियो पुलिस को भेज सकेंगे।

दराद ने बताया कि वैसे तो गृह विभाग ने स्मार्टफोन खरीदने जाने के प्रस्ताव को पिछले वर्ष संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के पूर्व ही मंजूरी दे दी थी पर इसमें देरी उक्त चुनाव के कारण तथा इसके लिए निविदा की प्रक्रिया पूरी करने के कारण हुआ।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Bihar, Facebook, India, Internet, Twitter, WhatsApp

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »