भीम एंड्रॉयड ऐप हुआ अपडेट, मिलेंगे कई नए फ़ीचर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 जनवरी 2017 11:02 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर अब भीम ऐप का वी1.2 वर्ज़न उपलब्ध है
  • अपडेट के ज़रिए ऐप में कुछ नए फ़ीचर जुड़ गए हैं
  • इसमें सबसे अहम है सात और क्षेत्रीय भाषाओं के लिए सपोर्ट
यूनाइटेड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) पर आधारित भीम ऐप को पिछले महीने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा लॉन्च किया गया था। अब इस ऐप को अपडेट किया गया है। एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर अब भीम ऐप का वी1.2 वर्ज़न उपलब्ध है। अपडेट के ज़रिए ऐप में कुछ नए फ़ीचर जुड़ गए हैं और पुरानी कमियों को भी दूर किया गया है।

एक बयान जारी करके एनपीसीआई ने भीम वी1.2 ऐप में दिए गए नए फ़ीचर के बारे में बताया। इसमें सबसे अहम है सात और क्षेत्रीय भाषाओं के लिए सपोर्ट। ऐप लॉन्च के वक्त इंग्लिश और हिन्दी में इस्तेमाल किया जा सकता था। अब यह बंगाली, कन्नड़, गुजराती, मलयालम, उड़िया, तमिल और तेलुगू में भी संभव होगा।
Advertisement

(पढ़ें: पीएम मोदी द्वारा लॉन्च किया गया 'भीम' ऐप क्या है? ऐसे करता है काम...)

अब भीम ऐप में पे टू आधार नंबर पेमेंट विकल्प भी आ गया है। अब यूज़र आधार नंबर के ज़रिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं जो उस आधार से जुड़े बैंक अकाउंट में चला जाएगा। इसके अलावा आपको एक स्पैम रिपोर्ट फ़ीचर मिलेगा। इसकी मदद से यूज़र अनजान आदमियों द्वारा पैसा मांगने पर रोक लगा सकेंगे। एनपीसीआई ने ग्राहकों की शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया को भी बेहतर बनाया है।
Advertisement

भीम एंड्रॉयड ऐप अब बेहतर सिक्योरिटी प्राइवेसी सेटिंग्स के साथ आता है। अब यूज़र mobile-number@upi को डिसेबल कर सकते हैं। ओटीपी/ यूएसएसडी के ज़रिए मोबाइल रजिस्ट्रेशन करना संभव होगा। आप डुअल सिम फोन में सिम को भी चुन पाएंगे। भूले हुए पासकोर्ड को रीस्टोर कर सकेंगे। और आप चाहें तो पैसे को वापस भी कर सकेंगे। अपडेटेड भीम ऐप गूगल प्ले पर उपलब्ध है।
Advertisement

भीम ऐप का मतलब है, भारत इंटरफेस फॉर मनी। इसे 30 दिसंबर को लॉन्च किया गया था। इस दौरान एनपीसीआई ने कहा था कि इसे जल्द ही आईओएस प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन यह अब तक ऐप स्टोर पर नहीं आया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  2. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  3. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  4. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  6. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  8. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  9. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  10. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.