• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • BHIM ऐप इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को मिलेगा 750 रुपये तक कैशबैक

BHIM ऐप इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को मिलेगा 750 रुपये तक कैशबैक

BHIM App के लिए ज्यादा से ज्यादा यूज़र को आकर्षित करने के लिए सरकार नई कैशबैक स्कीम लेकर आई है। नई स्कीम व्यापारियों और ग्राहकों, दोनों के लिए है।

BHIM ऐप इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को मिलेगा 750 रुपये तक कैशबैक

भीम ऐप पर पाएं कैशबैक

ख़ास बातें
  • BHIM App के यूज़र बढ़ाने को सरकार लाई नई कैशबैक स्कीम
  • नई स्कीम व्यापारियों और ग्राहकों, दोनों के लिए है
  • 1,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा भीम ऐप के यूज़र को
विज्ञापन
BHIM App के लिए ज्यादा से ज्यादा यूज़र को आकर्षित करने के लिए सरकार नई कैशबैक स्कीम लेकर आई है। नई स्कीम व्यापारियों और ग्राहकों, दोनों के लिए है। बता दें कि व्यापारियों के लिए इस स्कीम की समय-सीमा को बढ़ाकर 31 मार्च कर किया जा चुका है। भीम ऐप के नए ग्राहकों को 51 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं, व्यापारियों को इसके ज़रिए 1,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है।

नए ग्राहकों को BHIM App के ज़रिए पहला लेन-देन पूरा कर लेने पर 51 रुपये का कैशबैक मिल जाएगा। इस लेने-देन की कोई न्यूनतम सीमा नहीं होगी। इसका आशय है कि यदि नए ग्राहक 1 रुपये का भी लेनदेन करते हैं तो उन्हें 51 रुपये का कैशबैक मिल जाएगा। इसके अलावा हर न्यूनतम 100 रुपये के यूनीक ट्रांजेक्शन पर भीम ऐप 25 रुपये का कैशबैक दे रहा है। इसमें यूज़र को प्रतिमाह 500 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। वहीं, अगर लेन-देन 50 से कम है लेकिन 25 या इससे ज्यादा है तो 100 रुपये कैशबैक का लाभ लिया जा सकता है। इसी तरह 100 या इसके बराबार लेन-देन करने पर 250 रुपये कैशबैक का लाभ मिलेगा।

व्यापारियों के लिए ऑफर की बात करें तो हर लेन-देन पर 10 फीसदी का कैशबैक दिया जा रहा है। व्यापारियों को 25 रुपये या इसके बराबर वैल्यू के 10 लेन-देन करने होंगे। इसके अतिरिक्त ऐप 50 रुपये तक लेन-देन का 10 फीसदी हिस्सा कैशबैक के रूप में दे रहा है। यह किसी भी बैंक द्वारा भीम इस्तेमाल किए जाने पर दिया जाएगा। कैशबैक के लिए न्यूनमत 5 लेन-देन 25 रुपये या इसके बराबर वैल्यू के होने चाहिए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BHIM app, BHIM, Digital Payments, Apps

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »