भीम ऐप अब आईफोन पर भी उपलब्ध

भीम ऐप अब आईफोन पर भी उपलब्ध
ख़ास बातें
  • आईओएस के लिए शनिवार को भीम ऐप लॉन्च किया गया
  • पीएम मोदी ने तेज और सुरक्षित ट्रांज़ेक्शन के लिए यह ऐप लॉन्च किया था
  • इसकी मदद से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस के ज़रिए पैसे मंगवा और भेज सकते हैं
विज्ञापन
डिजिटल पेमेंट ऐप भीम को आखिरकार आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए लॉन्च कर दिया गया है। भीम ऐप को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा डेवलप किया गया है। इसकी मदद से लोग यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस के ज़रिए पैसे मंगवा और भेज सकते हैं।

नीति आयोग ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, ''आईओएस के लिए अब बहु-प्रतीक्षित 'भीम' ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। ऐप्पल यूज़र, भीम ऐप डाउनलोड करें। #ItPaystoBHIM''

यह ऐप अभी तक सिर्फ एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर ही उपलब्ध था। 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोबाइल के जरिए तेज और सुरक्षित कैशलेस ट्रांज़ेक्शन के लिए भीम ऐप लॉन्च किया था।

(पढ़ें: पीएम मोदी द्वारा लॉन्च किया गया 'भीम' ऐप क्या है? ऐसे करता है काम...)

भीम एंड्रॉयड ऐप अब बेहतर सिक्योरिटी प्राइवेसी सेटिंग्स के साथ आता है। अब यूज़र mobile-number@upi को डिसेबल कर सकते हैं। ओटीपी/ यूएसएसडी के ज़रिए मोबाइल रजिस्ट्रेशन करना संभव होगा। आप डुअल सिम फोन में सिम को भी चुन पाएंगे। भूले हुए पासकोर्ड को रीस्टोर कर सकेंगे। और आप चाहें तो पैसे को वापस भी कर सकेंगे। अपडेटेड भीम ऐप गूगल प्ले पर उपलब्ध है।

ऐप लॉन्च के वक्त इंग्लिश और हिन्दी में इस्तेमाल किया जा सकता था। अब यह बंगाली, कन्नड़, गुजराती, मलयालम, उड़िया, तमिल और तेलुगू में भी संभव है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »